फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का पूरा सफरनामा

Sun, 19 Feb 2017 08:46 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धोनी आईपीएल ट्रॉफी के साथ
साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी उससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप विजेता बना चुके थे। हर कोई धोनी को अपनी टीम में शामिल करना चाहता था। लेकिन बाजी एन श्रीनिवास की इंडिया सीमेंट्स के हाथ लगी जिसने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को खरीदा था। श्रीनिवासन को धोनी पर इतना यकीन था कि लगातार आठ सीजन तक धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने रहे और 'यलो डेविल्स' के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स की नई पहचान बनाई।  
विज्ञापन

कैसा रहा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का सफर

2 of 5
एमएस धोनी
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल के आठ सीजन में साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभलाने वाले धोनी ने साल 2010 और 2011 में चेन्नई को आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके अलावा दो बार चेन्नई को साल 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग का खिलाब भी दिलाया। 
विज्ञापन

कैसा रहा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का सफर

3 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स
धोनी ने चेन्नई को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में बदल दिया। आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई उपविजेता रही। इसके बाद साल 2009 में धोनी की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया। तीसरे और चौथे सीजन में उनकी टीम लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनी। इसी दौरान साल 2010 में धोनी की टीम ने चैंपिंयस लीग का खिताब भी जीता। साल 2012 और 2013 में भी उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। साल 2014 धोनी के आईपीएल में बतौर कप्तान खराब रहा लेकिन 2015 में उनकी टीम ने एक बार फिर वापसी की और चेन्नई को फाइनल तक ले गए। 

कैसा रहा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का सफर

4 of 5
एम एस धोनी
आठ सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 फाइनल खेले। दो बार खिताब पर कब्जा किया। सात बार सेमीफाइनलत तक पहुंची। इससे ज्यादा कंसिस्टेंसी एक कप्तान के लिए और क्या हो सकती है। धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल के 9 सीजन में 143 मैच में टीम की कमान संभाली। इनमें से उन्हें 83 में जीत और 59 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। धोनी की जीत का प्रतिशत 58.45 रहा जो आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतर है। वह आईपीएल में 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पहले कप्तान भी हैं। उनके अलावा गौतम गंभीर ने 107 मैचों में कप्तानी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का सफर

5 of 5
धोनी - फोटो : PTI
आईपीएल में सभी मैच बतौर कप्तान खेले। 143 मैचों की 128 पारियों में धोनी ने 39.39 की औसत से 3270 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक बनाए। आईपीएल में धोनी का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन रहा। साल 2016 में धोनी की कप्तानी में पुणे का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उनकी टीम 14 में से केवल 5 मैच ही जीत सकी। उनकी टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। उनका फॉर्म भी टीम के लिए चिंता की विषय था। 14 मैच की 12 पारियों में धोनी केवल 284 रन बना सके। साथ वह केवल एक अर्धशतक बना सके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें