ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। यही नहीं, स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से विश्व के तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने डेविड मालन (56) को अपना 150वां शिकार बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मिचेल जॉनसन
- फोटो : Sky Sports
स्टार्क के लिए यह उपलब्धि इसलिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान यह कमाल किया। विश्व में सबसे तेज 150 टेस्ट शिकार करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन शीर्ष पर हैं। जॉनसन ने महज 34वें मैच में 150वां टेस्ट विकेट हासिल किया था।
विज्ञापन
3 of 5
एलन डेविडसन
- फोटो : ESPNcricinfo
सबसे तेज 150 टेस्ट शिकार करने के मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ही बिल जॉनसन काबिज हैं। बिल ने अपने 35वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और एलेन डेविडसन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। दोनों ने अपने 37वें टेस्ट में यह कमाल किया था।
4 of 5
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में चौथे और पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम पांचवें स्थान पर काबिज हैं। कीवी गेंदबाज ने अपने करियर के 40वें टेस्ट में 150वां शिकार किया था। वहीं 'स्विंग के सुल्तान' नाम से प्रख्यात वसीम अकरम ने 41वें मैच में 150वां विकेट हासिल किया था।
बहरहाल, इंग्लैंड की पहली पारी में स्टार्क ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अब 37 टेस्ट में कुल 151 विकेट हो गए हैं। इसमें फेरबदल होना निश्चित है क्योंकि दूसरी पारी शेष है। स्टार्क का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन एक पारी में 50 रन देकर 6 विकेट जबकि मैच में 94 रन देकर 11 विकेट है।