फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तूफानी पेसर पर बरस सकता है पैसा, IPL नीलामी में फ्रैंचाइजियों के बीच होगी टक्कर

Thu, 04 Feb 2021 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मिचेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर
आईपीएल सीजन 14 के मिनी ऑक्शन में अब गिनती के दिन रह गए हैं, 18 फरवरी को चेन्नई में नीलामी होनी है। अब सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टार्क ने आईपीएल में आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेला था। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 27 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 34 विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले साल उन्होंने इस लीग में अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन मौजूदा सीजन में अगर वह खुद को उपलब्ध करते हैं तो कई टीमों में उन्हें लेने की होड़ दिख सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
मिचेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

स्टार्क को 2018 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था, लेकिन वह चोट के कारण सत्र से बाहर हो गए थे और अंतत: नवंबर में उन्हें रिलीज कर दिया गया। पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले उस टी-20 विश्व कप पर ध्यान लगाने के लिए आईपीएल से नाम वापस ले लिया था, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण टालना पड़ा था। दो साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलने वाले 31 वर्षीय स्टार्क के पास तेज गति के साथ उछाल प्राप्त करने की काबिलियित है।

विज्ञापन

3 of 6
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
2018 में केकेआर ने स्टार्क को 9.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। नई गेंद से उन्हें अच्छी स्विंग भी मिलती है। खासकर दाए हाथ के बल्लेबाज के लिए उनकी हवा में लहराती गेंदों का सामना करना आसान नही होता है। ऐसे में वह अपनी पुरानी टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आरसीबी ने इस ऑक्शन से पहले कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन जैसे बड़े नामों को बैंगलोर ने छोड़ दिया है और उनके पास 35.90 करोड़ रुपये अभी भी मौजूद हैं। ऐसे में स्टार्क, कोहली एंड कंपनी के लिए सबसे अच्छी खरीद हो सकते हैं।

4 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस (MI)

पिछले सत्र की विजेता टीम और हमेशा से गेंदबाजी विभाग को मजबूत रखने वाली इस फ्रेंचाइजी ने नाथन कोल्टर नाइल, जेम्स पैटिंसन सरीखे गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। मलिंगा के भी हर प्रारूप से संन्यास लेने के बाद हो सकता है कि यह टीम भी अपने पास एक अच्छे विदेशी गेंदबाज को तलाश करेगी, स्टार्क उस सूची में सबसे आगे होंगे, बुमराह- बोल्ट की जोड़ी के साथ अगर वह टीम में आ जाते हैं तो इस साल भी इस टीम को रोकना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

5 of 6
मिचेल स्टार्क
किंग्स XI पंजाब

किसी टीम के पास स्टार्क को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं तो वो पंजाब की टीम है, मैक्सवेल, शेल्डन कॉट्रेल समेत 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर चुकी इस टीम के पास अभी 53.20 करोड़ की मोटी रकम मौजूद है। पंजाब के पास मोहम्मद शमी जैसा भारत का एक अनुभवी तेज गेंदबाज तो मौजूद है लेकिन विदेशी अनुभव के मामले में क्रिस जॉर्डन के अलावे ज्यादा विकल्प नहीं है। ऐसे में स्टार्क को लेकर पंजाब अपने उस कमी को पूरी करनी चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिचेल स्टार्क
राजस्थान रॉयल्स

पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने उसके बाद से आईपीएल ख़िताब को अपने नाम नहीं किया है। हर सीजन उनकी टीम विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर रहती है। इस फ्रेंचाइजी ने अच्छे विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है, इनके पास गेंदबाजी विभाग में एक जोफ्रा आर्चर को छोड़ दिया जाए तो कोई दूसरा बड़ा नाम नहीं है, चूंकि राजस्थान ने ऑक्शन से पहले स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम को जाने दिया है, उनके जगह पर एक विदेशी अनुभवी गेंदबाज को शामिल करके यह टीम अपनी गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना चाहेगी, इसके लिए इनके पास पर्स में पर्याप्त रकम (34.85 करोड़) मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें