फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक हार के बाद भड़के कोच मिस्बाह, खोल कर रख दी पाकिस्तानी टीम की पोल

Thu, 10 Oct 2019 02:36 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : social media
टी-20 सीरीज में श्रीलंका से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम की चारों ओर आलोचना हो रही है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि टी-20 की नंबर एक टीम पाकिस्तान को अनुभवहीन श्रीलंका 3-0 से निपटाएगी। टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब पाकिस्तान के नवनियुक्त कोच मिस्बाह-उल-हक ने अजीबोगरीब बयान देते हुए टीम पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्बाह ने कहा कि खिलाड़ियों के पास इतना अनुभव होने के बावजूद हम सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सके। श्रीलंका टीम अपने मुख्य खिलाड़ियों के बगैर ही सीरीज खेलने उतरी थी फिर भी हमारी टीम उनके प्रदर्शन के सामने धराशायी हो गई।मिस्बाह यहीं नहीं रुके उन्होने आगे बताया कि हमारे देश के क्रिकेट सिस्टम में ही गड़बड़ी है, जब हम श्रीलंका के अनुभवहीन खिलाड़ियों से पिट गए तो हमें खुद को टी-20 में नंबर एक बोलने का कोई हक नहीं है ,श्रीलंका ने हमें खेल के तीनों विभागों में हराया।
विज्ञापन

3 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
हालांकि टीम चयन पर मिस्बाह-उल-हक की आलोचना भी हुई, उन्होंने लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे उमर अकमल और अहमद शहजाद को टीम में शामिल किया। दोनों का ही टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन रहा, जिसके चलते लोगों का गुस्सा पाकिस्तानी टीम सेलेक्शन पर भी फूटा। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

4 of 4
पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी आर्थर - फोटो : Social Media
इससे पहले पाकिस्तानी टीम के पूर्व कोच मिकी आर्थर टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं। विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आर्थर की छुट्टी कर दी गई और उनकी जगह मिस्बाह-उल-हक को मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया गया। हालांकि मिस्बाह को चीफ सेलेक्टर का भी पदभार सौंपा गया। क्रिकेट पंडितों ने इसका विरोध भी किया। यह पहला मौका था, जब पाकिस्तान में किसी व्यक्ति को मुख्य कोच के साथ-साथ मुख्य चयनकर्ता का पद भी दिया गया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें