फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना चाहता था भारत का कोच, अब पाकिस्तानी दिग्गज मिसबाह को दे रहा चुनौती

Fri, 09 Aug 2019 06:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल-हक टीम के नए मुख्य कोच बन सकते हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मुख्य कोच मिकी आर्थर के अनुबंध को आगे न बढ़ाने का फैसला किया था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
माइक हेसन
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टीम के नए मुख्य कोच बनने की होड़ में पूर्व कप्तान मिसबाह उल-हक और न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन शामिल हैं, लेकिन मिसबाह उल-हक पर ज्यादा कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेल्स में समाप्त हुए विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गई थी, जिसके बाद ही कायस लगाए जा रहे थे कि मुख्य कोच समेत पूरे कोचिंग स्टाफ के कारार को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। पाकिस्तान बोर्ड ने आर्थर के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के किसी भी व्यक्ति के अनुबंध को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया।

4 of 5
मिस्बाह-उल-हक
कोचिंग स्टाफ में गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और ट्रेनर ग्रांट लूडेन शामिल हैं। बता दें कि मिस्बाह ने 75 टेस्ट और 162 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। उन्होंने 2010 में हुए स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम को आगे बढ़ाया और कई सफलताएं दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mike Hesson - फोटो : social Media
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन मांगे हैं और इंटरव्यू के लिए बुलाए गए अंतिम तीन उम्मीदवारों में कथित तौर पर हेसन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें