फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: जानिए 'मुल्तान के सुल्तान' के जीवन से जुड़ी 11 अनोखी बातें...

Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
विरेंद्र सहवाद
टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे वीरेंद्र सहवाग भले ही आज टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के मन में उनकी बल्लेबाजी की यादें आज भी ताजा हैं। 'नजफगढ़ का नवाब' और 'मुल्तान का सुल्तान' जैसे नामों से पुकारा जाने वाला यह खिलाड़ी आज अपनी रोचक कॉमेन्ट्री और ट्वीट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। 22 गज की पिच पर जब-जब सहवाग का बल्ला चला उन्होंने विरोधी गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। 

विज्ञापन

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

2 of 11
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : PTI
वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से नहीं, बल्कि एक फार्मेसी व्यापार के माध्यम से की थी.

विज्ञापन

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

3 of 11
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty
1990 में खेलते हुए एक दांत टूट जाने के कारण सहवाग के पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने से रोक दिया था, लेकिन मां के लाडले ने मां को मनाकर पिता को मनाया। इसके बाद पिता ने उन्हें दोबारा क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई। 

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

4 of 11
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों में सहवाग अपने चेतक स्‍कूटर को ड्राइव करके प्रैक्टिस के लिए जाते थे। 

विज्ञापन

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

5 of 11
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty
सहवाग का सबसे प्रिय भोजन खीर है। उन्‍हें अपनी मां की बनाई खीर सबसे ज्‍यादा पसंद है।
विज्ञापन

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

6 of 11
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty
जरूरत से ज्यादा अपील करने के कारण सहवाह को करियर के पहले एकदिवसीय मैच में ही बैन कर दिया था। 

विज्ञापन

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

7 of 11
सहवाग - फोटो : getty
वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टी-20 कप्तान थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। 

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

8 of 11
सहवाग-सचिन - फोटो : getty
वीरेन्द्र सहवाग सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। जब सहवाग से पूछा गया कि आप और सचिन तेंदुलकर किस मामले में अलग हैं। तो उनका जवाब था बैंक बैलेंस के मामले में। बताया जाता है सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की हैं।

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

9 of 11
सहवाग - फोटो : getty
सहवाग अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने टेस्‍ट मैचों में दो बार तिहरा शतक जड़ा। सबसे तेज तिहरा शतक बनाने का रिकार्ड भी सहवाग के ही नाम दर्ज है। सहवाग ने 278 गेंदो तिहरा शतक जड़ा था। 

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

10 of 11
सहवाग - फोटो : getty
वीरेंद्र सहवाग ने 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शुरुआती 5 मैचों की शुरुआत चौके से की, और वह भी पहली ही गेंदों पर।

विज्ञापन

Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...

11 of 11
सहवाग - फोटो : getty
वीरेन्द्र सहवाग ने अपने वन डे करियर में कुल 15 शतक लगाए थे जिनमें से 14 बार भारतीय टीम को जीत हासिल हुई. इन 15 शतकों के साथ वह 10 बार मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें