मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया।
मुंबई इंडियंस ने बुधवार (तीन मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल कर आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। उसके 10 मैच में पांच जीत और पांच हार के बाद 10 अंक हैं। दूसरी ओर, पंजाब की 10 मैच यह पांचवीं हार है। उसके 10 अंक हैं और वह सातवें पायदान पर है।
विज्ञापन
2 of 7
मैच जीतने के बाद तिलक वर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया।
विज्ञापन
3 of 7
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL/BCCI
ईशान और सूर्यकुमार ने की शतकीय साझेदारी
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए।
4 of 7
तिलक वर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
तिलक वर्मा ने छक्के से किया मैच को समाप्त
तिलक वर्मा ने अंत में तेजी से रन बनाए और मैच को समाप्त किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। टिम डेविड ने 10 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
200वें मैच में नहीं चला रोहित का बल्ला
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला खास था। मुंबई के लिए रोहित का यह 200वां मैच था, लेकिन वह इसे बल्ले से खास नहीं बना पाए। रोहित तीन गेंदों का सामना करने के बाद ऋषि धवन का शिकार बन गए। हालांकि, टीम ने मैच को जीतकर रोहित को इस खास अवसर पर शानदार तोहफा दिया।
विज्ञापन
6 of 7
arshdeep singh
- फोटो : IPL/BCCI
महंगे साबित हुए पंजाब के गेंदबाज
पंजाब के बल्लेबाजों ने जब स्कोरबोर्ड पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया तो ऐसा लगा कि टीम इस मैच को जीत जाएगी, लेकिन गेंदबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। नाथन एलिस और ऋषि धवन को छोड़कर चार अन्य गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनमी रेट से रन लुटाए। अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में एक विकेट लेकर 66 रन दिए। यह आईपीएल में उनकी सबसे खराब गेंदबाजी है। सैम करन ने तीन ओवर में 41, हरप्रीत बराड़ ने दो ओवर मे ं21 और राहुल चाहर ने तीन ओवर में 30 रन दिए। अर्शदीप और ऋषि को एक-एक सफलता मिली। नाथन एलिस ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। ऋषि धवन ने तीन ओवर में 20 रन दिए।
लिविंगस्टोन और जितेश की विस्फोटक पारी
पंजाब किंग्स की बात करें तो विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने तूफानी पारियां खेलीं। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर नाबाद 82 और जितेश ने 27 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, जितेश ने पांच चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। कप्तान शिखर धवन ने 20 गेंद पर 30 और मैथ्यू शॉर्ट ने 26 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। अरशद खान को एक सफलता मिली।