फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती आठ गेंदों पर ही तय हो गई थी दिल्ली की हार, मारक था बुमराह-बोल्ट का वार

Fri, 06 Nov 2020 01:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
1 of 6
बुमराह और बोल्ट - फोटो : @mipaltan
आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर छठी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली के सामने 201 रन का विशाल लक्ष्य रखा दुबई के मैदान में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने आखिरी  के ओवरों में जमकर रन बटोरे। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ छक्के बरसाए।
 
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बुमराह और बोल्ट की जोड़ी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज बेबस नजर आए। बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में दिल्ली को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ को शून्य पर निपटाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को भी खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा। बोल्ट का पहला ओवर मैडन रहा वहीं दिल्ली को दो झटके लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
इससे पहले कि दिल्ली की टीम शुरुआती झटकों से उबर पाती, अगले ही ओवर में  बुमराह ने भी दिल्ली को एक बड़ा झटका दिया। बुमराह ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन का विकेट अपने नाम किया। बुमराह की खतरनाक यॉर्कर गेंद ने सीधे धवन की गिल्लियां उड़ा दी। 

4 of 6
बुमराह
बुमराह और बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम 1.4 ओवर में बिना खाता खोले अपने तीन स्टार खिलाड़ियों का विकेट गंवा चुकी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बुमराह ने अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया। दिल्ली ने 20 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
बात करें बुमराह और बोल्ट की जोड़ी की तो दोनों ने छह ओवर की गेंदबाजी में 23 रन देकर दिल्ली के छह खिलाड़ियों का शिकार किया और मुम्बई को फाइनल में आसानी से पहुंचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें