फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Offer 2020: Toyota की इन 4 कारों पर मिल रही है 75000 रुपये तक की बंपर छूट, 4666 रुपये से EMI शुरू

Fri, 06 Nov 2020 10:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Discount Offers - फोटो : Amar Ujala
अगर आप इस दिवाली एक नई कार खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल टोयोटा इस त्योहारी सीजन अपनी गाड़ियों पर 75000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके तहत ग्राहक Toyota Innova, Toyota Glanza और Toyota Yaris जैसी गाड़ियों पर भारी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से Urban Cruiser पर लो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है। आज हम आपको इन गाड़ियों पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद यह तर कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Toyota Innova Crysta

2 of 5
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota
इस दिवाली Toyota Innova पर कंपनी की तरफ से कुल 75,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 25000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिलेगा। वहीं, पुरानी कार को बदल कर नई Innova खरीदने पर एक्सचेंज बोनस के तहत ग्राहक 30000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 9,999 रुपये की लो-कॉस्ट EMI पर घर ले जा सकते हैं। 

इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये है।
विज्ञापन

Toyota Yaris

3 of 5
Toyota Yaris - फोटो : Toyota
इस दिवाली Toyota Yaris पर कंपनी की तरफ से ग्राहकों को कुल 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी खरीद पर ग्राहकों को इस महीने कुल 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज बोनस/लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कुल 15,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 5,777 रुपये की लो-कॉस्ट EMI पर घर ले जा सकते हैं। 

इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.86 लाख रुपये है।

Toyota Glanza

4 of 5
Toyota Glanza - फोटो : Social
Toyota Glanza को इस दिवाली खरीदने पर ग्राहकों को कुल 30,000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Toyota Glanza खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 4,666 रुपये की लो-कॉस्ट EMI पर घर ले जा सकते हैं। 

इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.01 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Urban Cruiser

5 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
कंपनी की तरफ से इस कार पर 5,444 रुपये की लो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें