बता दें कि @PedestrianPoet नाम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, मीडिया के प्रमुख लोगों को कई मेल भेजे जा चुके हैं। पीड़िता से सभी का नाम उजागर करने को नहीं कहा गया। राहुल जौहरी आपका समय पूरा हुआ।
बता दें कि राहुल जौहरी बीसीसीआई के सीईओ के पद पर अप्रैल 2016 से कार्यरत हैं। इससे पहले वह दक्षिण एशिया फॉर डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया पेसिफिक कार्यकारी उपाध्यक्ष और जनरल मैनेजर के पद पर रह चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा, तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर इस कैंपेन के तहत आरोप लगा था। मलिंगा पर भारत की प्लेबैक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की।
वहीं, 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंका टीम के कप्तान अर्जुना रणतुंगा पर एक एयर होस्टेस ने बदसलूकी और यौन हमले का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कहा था कि रणतुंगा ने मुंबई के होटल में उनके साथ छेड़छाड़ की थी और शिकायत के बावजूद होटल मैनेजमेंट ने उनकी मदद नहीं की थी।