फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए वेस्टइंडीज के 140 किलो वजनी और 6'5 फीट लंबे क्रिकेटर रहकीम से

Sun, 05 Mar 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
1 of 6
रहकीम कॉर्नवाल इस समय क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अचानक से इस खिलाड़ी का सुर्खियों में आना हैरान करने वाला है। आईए जानते हैं इस कैरिबियाई खिलाड़ी के बारे में आखिर क्यों यह ऑलराउंडर चर्चा में है।

विज्ञापन

मिलिए वेस्टइंडीज के 140 किलो वजनी और 6'5 फीट लंबे क्रिकेटर रहकीम से

2 of 6
24 वर्षीय कॉर्नवाल अपने 140 किलोग्राम वजनी शरीर और 6'5 फीट की लंबी कदकाठी की वजह से सोशल मीडिया का केंद्र बने हुए हैं। वह अतंराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे वजनी क्रिकेटर कहे जा रहे हैं। वेस्ट इंडीज के घरेलू क्रिकेट में कॉर्नवाल एक मशहूर नाम हैं।
विज्ञापन

मिलिए वेस्टइंडीज के 140 किलो वजनी और 6'5 फीट लंबे क्रिकेटर रहकीम से

3 of 6
वह लीवॉर्ड आइसलैंड टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। साथ ही, कैरिबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) में एंटीगुआ हॉवकबिल्स के लिए खेलते थे। दांए हाथ के बल्लेबाज कॉर्नवाल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 59 रन बनाए थे। वहीं ऑफब्रेक गेंदबाजी कर 39 रन देकर एक विकेट भी हासिल किए थे। 

मिलिए वेस्टइंडीज के 140 किलो वजनी और 6'5 फीट लंबे क्रिकेटर रहकीम से

4 of 6
इंडिया के खिलाफ कॉर्नवाल ने 2016 में वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभ्यास मैच भी खेला था, जिसमें उन्होंने 41 रन बनाए और पांच विकेट भी हासिल किए थे। अपनी गेंदबाजी से इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों को आउट किया था।
विज्ञापन

मिलिए वेस्टइंडीज के 140 किलो वजनी और 6'5 फीट लंबे क्रिकेटर रहकीम से

5 of 6
जिसके बाद कॉर्नवाल को वेस्ट इंडीज-ए की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 23 विकेट हासिल किए थे। अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में कॉर्नवाल ने अबतक 25 मैच खेले हैं जिसमें 24 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में 50 की स्ट्राईक रेट से 125 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए वेस्टइंडीज के 140 किलो वजनी और 6'5 फीट लंबे क्रिकेटर रहकीम से

6 of 6
carnwall
लिस्ट-ए करियर में इस ऑलराउंडर ने 21 इंनिंग्स में 35 की औसत से कुल 557 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ते हुए इतनी ही पारियों में 3.4 की औसत से 20 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें