फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल में हुई मयंती लैंगर की वापसी, मां बनने के बाद पहली बार काम पर लौटीं

Sat, 26 Mar 2022 07:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मां बनने के बाद मयंती लैंगर पहली बार काम पर लौटी हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में काम नहीं किया था। 
विज्ञापन
1 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 की शुरुआत के साथ ही मयंती लैंगर की वापसी हो चुकी है। इस सीजन का पहला मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच है। इस मैच से पहले मयंती लैंगर रवि शास्त्री के साथ शिप पर देखी गईं, जहां दोनों मैच से पहले आईपीएल के बारे में बात कर रहे थे। मयंती हाल ही में मां बनी हैं और इसके लिए उन्होंने छुट्टी भी ली थी। आईपीएल 2021 में मयंती लैंगर नजर नहीं आईं थीं। अब उन्होंने इस टूर्नामेंट के जरिए खेल पत्रकारिता में वापसी की है। मयंती देश की सबसे लोकप्रिय महिला खेल एंकर में शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
मयंति लैंगर और रवि शास्त्री ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले मैच के बारे में बात की। रवि शास्त्री भी लंबे समय बाद कमेंटेटर के रूप में वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री लंबे समय से भारतीय टीम के कोच बने हुए थे और बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पदों पर काम नहीं कर सकता है। इसी वजह से शास्त्री आईपीएल में कमेंट्री नहीं कर पा रहे थे। 

4 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में कमेंट्री न कर पाने पर रवि शास्त्री ने नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई का नियम बकवास है, जिसकी वजह से वो आईपीएल में कमेंट्री नहीं कर पा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
मयंती लैंगर और उनका बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
मयंती लैंगर इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच देखने भी पहुंची थीं। बैंगलोर में हुए इस डे-नाइट टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज भी अपने नाम की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
मयंति लैंगर का बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
मयंती लैंगर ने अपने बेट के साथ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि यह मैदान उनके लिए बेहद खास है। उनके ससुर ने इसी मैदान पर पहला टेस्ट खेला था। उनके पति ने इसी मैदान पर टेस्ट मैच खेला। उन्होंने इस मैदान पर एंकरिंग की और अब उनका बेटा अपने जीवन का पहला टेस्ट मैच देखने इसी मैदान पर पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मयंती लैंगर और उनका बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
मयंति लैंगर ने मां बनने के बाद अपने साथियों का शुक्रिया भी अदा किया था, जिन्होंने इस दौरान काम में उनकी मदद की थी। उन्होंने संजना गणेशन और जतिन सप्रू सहित कई साथियों का आभार जताया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें