फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम मुकाबले में वॉर्नर के बिना उतरेगी हैदराबाद, मुंबई से है मुकाबला

Thu, 02 May 2019 09:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हैदराबाद vs मुंबई - फोटो : अमर उजाला
बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो गुरूवार को यहां होने वाले अहम आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने होगी। 

यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि इसमें जीत से उनके प्ले आफ में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी जबकि हार से वे बाहर होने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
मुंबई vs हैदराबाद - फोटो : social media
चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेआफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि अन्य दो स्थानों पर अभी फैसला होना है। इस समय मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 14 अंक से तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन

3 of 8
मुंबई बनाम बैंगलोर
अगर मुंबई गुरूवार को जीत जाती है तो वह प्ले आफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी जबकि हैदराबाद के इसमें जीत से 14 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों के समान अंक होंगे जिससे उन्हें अपना भाग्य जानने के लिये लंबा इंतजार करना होगा। 

4 of 8
डेविड वॉर्नर
वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल होने के लिए स्वदेश चले गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
सनराइजर्स हैदराबाद
उनके जाने से टीम में आया खालीपन बहुत खलेगा जिससे कप्तान केन विलियम्सन, मनीष पांडे, आल राउंडर विजय शंकर और वापसी करने वाले रिद्धिमान साहा को जिम्मेदारी संभालनी होगी। 

हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच बीच में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस के मजबूत लाइन अप के खिलाफ उन्हें एकजुट होकर खेलने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

6 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
मुंबई के लिए शीर्ष में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक (12 मैचों में 393 रन) और कप्तान रोहित शर्मा (11 मैचों में 307 रन) अच्छा कर रहे हैं। उनके पास आल राउंडर हार्दिक पंड्या (12 मैचों में 355 रन) और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड (12 मैचों में 355 रन) के रूप में तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं जो नियमित रूप से पारी के कुछ अंतिम ओवरों में प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हैं। 

सूर्य कुमार यादव और कृणाल पंड्या को हैदराबाद के आक्रमण के खिलाफ अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

7 of 8
राशिद खान - फोटो : IPL official web
हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण में संदीप शर्मा (11 मैचों में 12 विकेट), खलील अहमद (छह मैचों में 11 विकेट) और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (12 मैचों में आठ विकेट) के अलावा दो स्पिनर राशिद और मोहम्मद नबी मौजूद हैं। जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान (14 विकेट) का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
बुमराह रनआउट - फोटो : social media
घरेलू टीम को आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की कमी खलेगी जो विश्व कप शिविर में जुड़ने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। 

मुंबई ने अपने पांच घरेलू मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। उसके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह (13 विकेट), लसिथ मलिंगा (12 विकेट), हार्दिक पंड्या (10 विकेट) तथा स्पिनर राहुल चहर और कृणाल पंड्या महत्वपूर्ण होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें