फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: इस मामले में सबसे आगे हैं धोनी, खतरनाक रसेल भी नहीं आस-पास

Thu, 02 May 2019 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धोनी-रसेल - फोटो : अमर उजाला
इंडियन टी-20 लीग तेजी से प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है। अब तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली और धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 

अब तक खेले गए 50 मुकाबलों में कई तरह के रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं। रिकॉर्ड के मामले में सबसे ज्यादा किसी ने चर्चा बटोरी है तो वो हैं कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसमें धोनी सबसे आगे हैं और रसेल उनके आस-पास भी नहीं ठहरते हैं।
 
आईए जानते हैं उस खास रिकॉर्ड के बारे में जिसमें धोनी हैं नंबर 1
 
विज्ञापन

2 of 6
ms dhoni
चेन्नई के कप्तान धोनी ने जहां अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है वहीं उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी खूब वाहवाही लूटी। धोनी ने अब तक खेले गए 11 मैच में 119.33 की औसत से 358 रन बनाए हैं। इस दौरान के बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी
बात करें रिकॉर्ड की तो इस सीजन में सबसे अधिक बल्लेबाजी औसत धोनी की है। धोनी ने 119.33 की औसत के साथ बल्लेबाजी की है। वे 11 मुकाबलों में 5 बार नॉटआउट रहे हैं।

4 of 6
रसेल - फोटो : social media
वहीं अधिक औसत के मामले में दूसरे नंबर पर हैं कोलकाता के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल।
 
विज्ञापन

5 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : ipl
रसेल ने अभी तक खेले गए 12 मैचों में 69.42 की औसत से 486 रन बनाए हैं। रसेल ने इस दौरान 4 तूफानी अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि रसेल ने धोनी की तुलना में दो मैच अधिक खेले हैं लेकिन धोनी के आगे कहीं नहीं टिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेन्नई बनाम कोलकाता
रसेल भले ही इस वक्त अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा में हैं लेकिन टीम को जिताने के मामले में धोनी से बहुत पीछे हैं। शायद यही वजह है कि धोनी की चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन कोलकाता की टीम अब भी संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें