फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: टीम इंडिया सीरीज जीतकर कोहली को जन्मदिन से पहले ही देना चाहेगी तोहफा

Sat, 04 Nov 2017 11:17 AM IST
amarujala.com presented by: श्ारद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को टी-20 में हरा दिया है। दिल्ली के बाद टीम इंडिया की जीत का कारवां अब राजकोट में है। जहां शनिवार को सीरीज का दूसरा मैच सायं 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रविवार 5 नवंबर को जन्मदिन है। विराट कोहली जीवन के 28 साल पूरे कर लेंगे। लिहाजा टीम इंडिया अपने कप्तान को जन्मदिन से पहले ही सीरीज जीतकर तोहफा देना चाहेगी। कीवी टीम से पहली बार मैच जीतने के बाद अब टीम इंडिया यहां पहली बार सीरीज जीतने की को‌शिश करेगी। प्रचंड फार्म में चल रही टीम इंडिया के ‌लिए यह नामुमकिन नहीं है। भारत ने पिछले पांच सालों में अभी तक दो टी-20 सीरीज ही जीतने में कामयाब हो पाई है।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया
कीवी टीम टी-20 में हमेशा हारने वाली टीम नहीं है। वह इस फार्मेट में तुरंत पलटवार करने का दम रखती है। दिल्ली में उसे 53 रनों के विशाल अंतर से हार मिली है। कीवी टीम यहां करारी हार का बदला लेने की पूरी कोशिश में होगी। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन के सामने इस बार कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। दिल्ली में दोनों के न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने कैच टपकाए थे। जिसका उनको खामियाजा भुगतना पड़ा। दोनों ने दिल्ली में 80-80 रनों की पारी खेल कीवी टीम को बैकफुट में डाल दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : bcci
न्यूजीलैंड को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो उसे हर हाल में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गेंदों का सटीक जवाब देना होगा। कीवी बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में इन दोनों की यार्कर गेंदों से निपटने की विशेष रणनीति बना-नी होगी। वहीं कीवी टीम के दो अनुभवी तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्‍ट और टिम साउदी को भारतीय ओपनरों को बांधने की कला सीखनी होगी। कप्तान केन विलियमसन को युजवेंद्र चहल की रिस्ट स्पिन गेंदों को समझकर खेलना होगा। चहल ने कीवी टीम के बल्लेबाजों के लिए खासी परेशानी खड़ी की हैं।

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : self
टीम इंडिया के लिए राजकोट लकी रहा है। वह यहां हुए दोनों वन डे मैच जीती है। 2013 में इंग्लैंड को तथा 2015 में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। इसके अलावा वह यहां खेले गये एक मात्र इंटरनेशनल टी-20 मैच में भी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने यहां 2013 में टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
मैच सायं 7 बजे शुरू होगा
दूधिया रोशनी में मैच सायं 7 बजे शुरू होगा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना बेहतर होगा। पहली पारी में 220 प्लस स्कोर खड़ा कर दबाव बनाया जा सकता है। बल्‍लेबाजी के लिए यहां की पिच अनुकूल है। 

टीम इस प्रकार है-

टीम इंडिया-विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडेय, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, केदार जाधव, केएल राहुल, मोहम्‍मद शीराज, श्रेयर अय्यर, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड टीम- केन विलियमसन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रेन्होम, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, मैट हेनरी, हेनरी निकोलिस, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें