फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मोर्तजा को हुई खून की उलटी, हॉस्पिटल में भर्ती किया

Sun, 06 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
मशरफे मोर्तजा - फोटो : twitter
बांग्लादेश की वन-डे टीम के कप्तान मशरफे मोर्तजा को शनिवार की सुबह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बांग्लादेश की एक वेबसाइट के मुताबिक मोर्तजा को खून की उलटी हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
मोर्तजा का परिवार - फोटो : twitter
जानकारी मिली है कि मोर्तजा कि ऐसी हालत देखकर उनके परिवार के सदस्य चिंतित हो गए थे। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के आधिकारिक डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने कहा कि मोर्तजा और उनके परिवार को घबराने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
बांग्लादेश के वन-डे कप्तान मशरफे मोर्तजा - फोटो : twitter
देबाशीष ने कहा, 'मशरफे मोर्तजा को गंभीर रूप से कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने सुबह के समय खून की उलटी की और इसी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में चेकअप के लिए ले जाया गया। उनके फेफड़ो का चेकअप किया गया है और अब सब ठीक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत भी नहीं है।'

4 of 5
मोर्तजा के फैंस - फोटो : twitter
मोर्तजा ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश टीम का नेतृत्व किया था, जिसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। मोर्तजा की पिछले कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं है और इसी वजह से उन्हें रुटीन चेकअप कराने के लिए जाना ही था। हालांकि, खून की उलटी की वजह से उन्हें जल्दी चेकअप कराने के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोर्तजा - फोटो : twitter
बांग्लादेश की टीम 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने वाली है। कंगारू टीम ने ढाका और चिट्टागोंग में कुछ टेस्ट जरुर खेले हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 अगस्त से सीरीज शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें