स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल
- फोटो : Instagram
वायरल स्क्रीनशॉट्स में ऐसा क्या था?
पूरा मामला तब बिगड़ गया, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए गए। इसमें दावा किया गया कि यह चैट पलाश और एक महिला मैरी डी कॉस्टा के बीच के हैं। (अमर उजाला इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।) हालांकि, अब वह अकाउंट और प्रोफाइल पिक्चर डिलीट हो चुका है (और इसकी पुष्टि मैरी अब कर चुकी हैं।), लेकिन चैट्स तेजी से इंटरनेट पर वायरल गए। स्क्रीनशॉट्स में कथित तौर पर दिख रहा है कि ये मई 2025 की चैट्स हैं। इसमें पलाश नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से महिला को चैट भेजा गया है, जिसमें वो तैराकी करने और मिलने की बात कर रहे हैं।
जब महिला ने उनसे पूछा कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं या प्यार में हैं, तो पलाश नाम के यूजर साफ जवाब देने से बचते दिखे, सवाल को टालते दिखे और महिला को मिलने के लिए मनाते दिखे। बातचीत में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और कमिटमेंट से बचती टोन नजर आई। इसी वजह से लोग इस चैट को चीटिंग की कोशिश मानकर आलोचना कर रहे हैं। स्वाभाविक रूप से, ये स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए और स्थगित हुई शादी को लेकर चर्चा का मुख्य विषय बन गए।
(फोटो क्रेडिट: रेडिट)
(अमर उजाला इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)
(फोटो क्रेडिट: रेडिट)
(अमर उजाला इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)