न्यूजीलैंड और
ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड में ट्राई सीरीज का पांचवां मैच खेला गया। मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं के सामने 244 रन का लक्ष्य रखा।
न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर
मार्टिन गप्टिल ने 105 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 9 छक्के जड़े। हालांकि उनकी इस पारी पर कंगारू ओपनर डर्सी शॉट के 79 रन की पारी महंगी पड़ी। इस विशाल लक्ष्य को मेहमान टीम ने एक ओवर एक गेंद रहते ही हासिल कर लिया।
गप्टिल ने इस मैच में न सिर्फ अपने ही हम वतन ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि
विराट कोहली के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी। आइए जानते हैं उस चुनौती के बारे में...