एशिया कप टी20
- फोटो : ANI
इनके खिलाफ भारत एशिया कप टी20 में खेल चुका
एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें खेल रही हैं। इनमें से अन्य छह टीमों के खिलाफ भारत 2016 और 2022 में एशिया कप टी20 में खेल चुका है। भारत ने बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हॉन्गकॉन्ग और यूएई जैसी टीमों के खिलाफ मैदान संभाला है। ओमान के खिलाफ भारत पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरेगा।
भारत ने एशिया कप टी20 के अब तक खेले गए मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ दो में से दोनों मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने तीन मैच खेले हैं, जिनमें दो में जीत मिली जबकि एक में हार झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने एक मैच खेला और उसे भी जीता। हॉन्गकॉन्ग और यूएई के खिलाफ खेले गए एक-एक मैच में भी भारत विजयी रहा। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक जीता और एक हारा।