फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर्स पर इयोन मॉर्गन का बड़ा बयान, जिसे सुन BCCI की भी आंखें खुल जाएंगी

Sat, 03 Apr 2021 08:25 AM IST
अंशुल तलमले पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 5
विराट मॉर्गन - फोटो : social media
इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयोन मॉर्गन ने दावा कि कई भारतीय खिलाड़ी उनके देश की महत्वाकांक्षी ‘द हंड्रेड (एक पारी में 100 गेंद का क्रिकेट मैच)’ और दुनिया की अन्य फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीगों में भाग लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इयोन मॉर्गन - फोटो : twitter@WisdenCricket
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी करने वाले मॉर्गन ने खेल के संचालकों से अगले 10 वर्षों के लिए एक खाका तैयार करने का आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शीर्ष खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जगह आकर्षक निजी लीग में कैरियर बनाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @bbctms
मॉर्गन ने 'स्काई स्पोर्ट्स' से बिना किसी का नाम लिए कहा, 'हम यहां 'द हंड्रेड' के बारे में बात कर रहे है, लेकिन मुझे पता है कि ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं जो 'द हंड्रेड' और दुनिया भर की अन्य प्रतियोगिताओं में खेलना पसंद करेंगे। उन्हें यात्रा करना और नई परिस्थितियों और संस्कृतियों का अनुभव लेना पसंद है और उनके आने से ऐसे टूर्नामेंटों का महत्व भी बढ़ेगा।'

4 of 5
इयोन मॉर्गन - फोटो : अमर उजाला
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को पिछले साल शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे एक साल के लिए टाल दिया गया था। मॉर्गन ने कहा कि आईसीसी उन देशों के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है जिनके खिलाड़ी निजी लीगों को तरजीह दे रहे है। उन्होंने कहा, 'मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि खेल जिस तेजी से बढ़ रहा है उसमें उस तेजी से बदलाव नहीं आ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड के एकदिवसीय और टी-20 टीम के कप्तान ने कहा, 'यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है और इसे सुधारने की आवश्यकता है क्योंकि आप दूसरे देश के खिलाफ खेलते समय अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान में उतारने में सक्षम नहीं है क्योंकि वे दुनिया भर की बड़ी लीगों में खेल रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें