फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कौन है यह नाराज शख्स जो AUS-PAK मैच के दौरान हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर बन रहे memes

Thu, 13 Jun 2019 02:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तानी फैन - फोटो : social media
टॉन्टन में क्रिकेट विश्व कप का 17वां मुकाबला खेला गया। लगातार दो मैच बारिश से बर्बाद होने के बाद बुधवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला बिना रुकावट के पूरा हुआ।

दोनों ही टीमों ने अपना चौथा मुकाबला खेला जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराते हुए अंक तालिका में दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया। वहीं पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी हार के साथ अब भी आठवें स्थान पर बनी हुई है।

पाकिस्तान की हार के बाद जहां पाकिस्तानी फैंस नाराज दिखे वहीं मैच के बाद एक नाराज शख्स ICC की ट्वीट के बाद देखते ही देखते वायरल हो गया। ऐसे में आईए जानते हैं उस शख्स और पूरे मामले के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग बेहद खराब रही और उनके खिलाड़ियों ने कई आसान से कैच छोड़ दिए जिसपर पाकिस्तान के प्रसंशकों में नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन

3 of 6
आसिफ अली - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 37वें ओवर में भी ऐसा ही एक कैच पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अली ने छोड़ दिया। वहाब रियाज की पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर ने थर्ड मैन की दिशा में एक शॉट खेला जो सीधे फील्डिंग कर रहे आसिफ अली के हाथ में गई लेकिन अली ने उसे छोड़ दिया।

 

4 of 6
आसिफ अली - फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान कैमरे की नजर स्टेडियम में मौजूद एक शख्स पर पड़ी जो आसिफ द्वारा कैच छोड़ने पर काफी गुस्से में दिखा। इसके बाद ICC ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर उस शख्स की वीडियो ट्वीट की जो देखते ही देखते ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा और एक meme बन गया।

देखें वीडियो
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान - फोटो : social media
पाकिस्तान की हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस ने भी उस शख्स की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए पाकिस्तानी टीम पर अपनी भड़ास निकाली।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान - फोटो : social media
बाद में ICC ने ये कहते हुए दोबारा एक ट्वीट किया कि हमें वो शख्स मिल गया और जल्दी ही हम उसका इंटरव्यू शेयर करेंगे। बता दें कि शख्स का नाम मोहम्मद अख्तर है और वो लंदन का रहने वाला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें