फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी भाइयों का मैच देखने स्टेडियम पहुंची मॉडल बहन, मिला बड़ा सरप्राइज

Thu, 04 Apr 2019 11:49 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepak-malti-rahul
सूर्यकुमार यादव (59) की शानदार अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या (3 विकेट) व लसिथ मलिंगा (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को चेन्नई के विजयी रथ को रोक दिया। वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान मुंबई ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा चुकी चेन्नई को 37 रन से हराया।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : Social media
दोनों टीमें इंडियन टी-20 लीग के इतिहास की सबसे कामयाब हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला देखने के लिए खुद चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर भी स्टेडियम में पहुंची थीं।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
malti chahar
हालांकि चेन्नई को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची मालती को एक नया ही सरप्राइज मिल गया। दरअसल मालती-दीपक का भाई राहुल चाहर मुंबई की तरफ से खेलते नजर आया। इस मुकाबले में मुंबई के स्पिनर मयंक मार्कंडे को बाहर बैठाकर राहुल को मौका दिय गया था।
 
 

4 of 5
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दीपक तेज गेंदबाज हैं और चेन्नई के के पेस अटैक के मुखिया हैं। वहीं राहुल लेग स्पिनर हैं और इस सीजन में पहली बार उन्हें खेलने का मौका मिला। फैंस को बता दें कि बता दें कि मालती इन दिनों लगातार आईपीएल मैचों में नजर आती हैं। हलांकि वह हमेशा चेन्नई को सपोर्ट करते हुए ही मैदान पर नजर आई हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MALTI CHAHAR
मालती सबसे पहले इंडियन टी-20 लीग 2018 में नजर आई थीं। उस समय उन्हें मिस्ट्री गर्ल कहा गया था। कई लोगों ने कहा था कि वह साक्षी धोनी की दोस्त हैं और इसी वजह से आईपीएल देखने के लिए आती हैं। हालांकि बाद में जानकारी सामने आई कि वह दीपक चाहर की बहन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें