फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस हैरतंगेज कैच ने पलटा मैच, वानखेड़े में दिखा 'उड़ता पोलार्ड'

Thu, 04 Apr 2019 10:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पोलार्ड का कैच - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को मुंबई ने मौजूदा गत विजेता चेन्नई को 37 रन से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए। जवाब में चेन्नई निर्धारित 20 ओवर्स में 133/8 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में जिस एक चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो था पोलार्ड का कैच।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
 
अगर कहा जाए कि पोलार्ड के इस कैच ने मैच का नतीजा बदला तो कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि पोलार्ड ने अपने इस कमाल से सेट होने की कोशिश कर रहे सुरेश रैना जैसे खतरनाक बल्लेबाज को डगआउट का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

3 of 5
पोलार्ड
मुंबई के खिलाड़ी बेहरनडॉर्फ रैना को गैंदबाजी कर रहे थे। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थोड़ी छोटी थी। इस पर रैना ने पीछे हटकर कट किया। गेंद हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि आसानी से सीमा रेखा के पार जाएगी। लेकिन शायद रैना भूल गए थे कि पॉइंट बाउंड्री पर कीरोन पोलार्ड फील्डिंग कर रहे हैं।

4 of 5
किरोन पोलार्ड - फोटो : Social media
पोलार्ड ने हवा में छलांग लगाते हुए अपने दाएं हाथ से एक शानदार कैच लपका। वह गेंद हाथ में लेकर जमीन पर गिरे लेकिन कैच थामे रखा। कैच लपकने के बाद पोलार्ड की खुशी देखने वाली थी। उन्होंने इसे खास स्टाइल में सेलिब्रेट भी किया। स्टैंड्स में मौजूद मुंबई इंडियंस के फैंस भी झूम उठे।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना
रैना 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर डगआउट लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। पोलार्ड के इस कैच को इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का अबतक का सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें