फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के लिए बुरी खबर, मलिंगा नहीं खेलेंगे IPL!

Wed, 03 Apr 2019 01:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
चेन्नई के खिलाफ बुधवार शाम अहम मुकाबले से पहले मुंबई के लिए बुरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने यू-टर्न लेते हुए एक बार फिर लसिथ मलिंगा को श्रीलंका वापस बुला लिया है। मलिंगा घरेलू वनडे टूर्नामेंट खेलने के लिए स्वदेश वापस लौटे हैं, जिसकी पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
lasith malinga
इस बार मलिंगा के टी-20 ना खेलने की वजह है वर्ल्डकप, दरअसल मलिंगा इंडियन टी-20 लीग छोड़कर श्रीलंका रवाना हो रहे हैं जहां वे 4-11 अप्रैल तक होने वाले सुपर प्रोविंशियल वन-डे टूर्नामेंट में शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
lasith malinga - फोटो : social media
कहा जा रहा है कि 4 टीमों वाला यह टूर्नामेंट श्रीलंका की विश्वकप टीम की ट्रायल के लिए है, जहां मलिंगा खुद गाले टीम की कप्तानी करेंगे और विश्वकप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

4 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : Cricket Country
मलिंगा के टी-20 लीग में ना खेलने और श्रीलंका लौटने की खबर की पुष्टि खुद श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता असंथा डे मेल ने की है.
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jason Behrendorff
मलिंगा की जगह कौन?

अब जब मलिंगा ने श्रीलंका वापस लौटने का फैसला कर लिया है तो चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद ना के बराबर है ऐसे में उनकी जगह ले सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ। बेहरेनडॉर्फ हाल ही में युएई में पाकिस्तान के खिलाफ 5 वन-डे मैचों की सीरीज खेलकर लौटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें