हार्दिक-माहिका
- फोटो : manav mangalani(insta-videograb)
हार्दिक ने मीडिया से की अपील
हार्दिक ने आगे कहा कि यह मामला किसी खबर या वायरल वीडियो का नहीं बल्कि सम्मान और मर्यादा का है। उन्होंने लिखा, 'इस दुनिया में हर किसी का सम्मान जरूरी है। महिलाएं सम्मान की हकदार हैं। आप लोग मेहनत करते हैं, मैं उसकी कद्र करता हूं, लेकिन हर चीज कैमरे में कैद करना जरूरी नहीं। थोड़ी इंसानियत रखिए।' हार्दिक फिलहाल कटक में भारतीय टीम के साथ हैं और आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेलते दिखेंगे। वह एशिया कप के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम से खेलते दिखेंगे।