फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

Mon, 04 Jul 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी ने आज शादी के बंधन के 6 साल पूरे कर लिए हैं। दोनों की जोड़ी जितनी शानदार है, इनकी कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है।
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

2 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
दोनों की कहानी किसी बॉलीवुड की फिल्म जैसी ही है। दोनो मिले और बिछड़े, ताकि हमेशा के लिए एक-दूजे के हो सकें।
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

3 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
साक्षी और धोनी, दोनों ही एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों परिवारों में संबंध काफी अच्छे थे। धोनी और साक्षी का स्कूल भी एक ही था। मगर फिर साक्षी का परिवार देहरादून चला गया। मगर ये दूरियां नियती की नई कहानी की शुरुआत ही थीं।

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

4 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
दोनों करीब 10 साल के बाद कोलकाता में 2007 मिले, जब भारत और पाकिस्तान ईडन गार्डन में भिड़ने जा रहे थे। तब साक्षी उसी होटल में काम करती थीं, जहां टीम इंडिया रुकी हुई थी। साक्षी की धोनी से मुलाकात होटल के मैनेजर ने करवाई।
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

5 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
धोनी से मैनेजर से साक्षी का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। शुरू में साक्षी को यकीन ही नहीं हुआ कि टीम इंडिया के कैप्टन उन्हें मैसेज कर रहे हैं, मगर फिर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

6 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
फिर वहीं से धीरे-धीरे दोनों के बीच की पार्टनरशिप शुरू हो गई। धोनी और साक्षी का अफेयर काफी टाइम तक सीक्रेट रहा। शादी भी बेहद शांति से प्लान की गई। 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

7 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
इस मौके पर क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों ने धोनी को उनकी नई पारी के लिए बधाई दी। जॉन एब्राहम, फराह खान, सुरेश रैना, आरपी सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, शरद पवार, वसुंधरा राजे जैसे कई बड़े नाम इस शादी में शामिल हुए थे।

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

8 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
शादी के बाद धोनी एक खिलाड़ी के रूप में भी निखरे। साक्षी उनके लिए अकसर चीयर करती नज़र आती हैं। धोनी कहते हैं साक्षी उनकी ज़िंदगी में तीसरे नंबर पर आती हैं। उनसे पहले उनके लिए उनका देश और माता-पिता आते हैं। धोनी कहते हैं क्रिकेट से संन्यास के बाद वो आर्मी पर फोकस करेंगे।

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

9 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
वर्ल्ड कप 2015 के दौरान धोनी पिता भी बने। साक्षी और धोनी के बेटी का नाम है जीवा धोनी।
विज्ञापन

कैसे साक्षी ने किया कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को आउट

10 of 10
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
साक्षी ने धोनी के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। साक्षी ने देवनागरी में अपनी गर्दन पर ‘माही’ गुदवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें