फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: वीडियो में इस सीजन के सबसे लंबे छक्के, दो सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने तो स्टेडियम के बाहर भेजी गेंद

Mon, 20 May 2024 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष चार में चार बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही सबसे लंबे छक्के लगाए हैं। वहीं, दो बार खिलाफ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नाम है। आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में हालांकि, इस सीजन का कोई खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2024 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंगलवार से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत हो रही है। इससे पहले हम आपको इस सीजन के सबसे लंबे छक्कों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके वीडियो भी दिखा रहे हैं। इस सत्र के दो सबसे लंबे छक्के सत्र के दो सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने लगाए हैं।

आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज दूरी (मीटर) खिलाफ
एमएस धोनी 110 बेंगलुरु
दिनेश कार्तिक 108 हैदराबाद
हेनरिक क्लासेन 106 बेंगलुरु
वेंकटेश अय्यर 106 बेंगलुरु
निकोलस पूरन 106 बेंगलुरु
शिमरोन हेटमायर 105 हैदराबाद
जॉनी बेयरस्टो 105 कोलकाता
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धोनी ने यश दयाल की गेंद पर छक्का लगाया - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के 42 साल के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 110 मीटर का छक्का लगाया था। इसके अलावा दूसरे नंबर पर आरसीबी के 38 साल के दिनेश कार्तिक हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर का छक्का लगाया था।

धोनी के छक्के का वीडियो

कार्तिक के छक्के का वीडियो

हेनरिक क्लासेन के छक्के का वीडियो
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक ने नटराजन की गेंद पर छक्का लगाया - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से चार खिलाड़ी हैं। SRH के हेनरिक क्लासेन (vs RCB), KKR के वेंकटेश अय्यर (vs RCB), LSG के निकोलस पूरन (vs SRH) और RR के शिमरोन हेटमायर (vs KKR) ने 106-106 मीटर के छक्के लगाए हैं। पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो केकेआर के खिलाफ 105 मीटर के छक्के के साथ चौथे नंबर पर हैं।

वेंकटेश अय्यर के छक्के का वीडियो

निकोलस पूरन के छक्के का वीडियो

4 of 6
क्लासेन ने फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का लगाया - फोटो : IPL/BCCI
शीर्ष चार में चार बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही सबसे लंबे छक्के लगाए हैं। वहीं, दो बार खिलाफ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नाम है। आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में हालांकि, इस सीजन का कोई खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
एल्बी मोर्कल - फोटो : IPL/BCCI
ओवरऑल इस लीग में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल के नाम है। उन्होंने 2008 में ओपनिंग सीजन में 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। वहीं, दूसरे नंबर पर 124 मीटर के छक्के के साथ प्रवीण कुमार हैं। तीसरे नंबर पर 122 मीटर लंबे छक्के के साथ एडम गिलक्रिस्ट, चौथे नंबर पर 120 मीटर लंबे छक्के के साथ रॉबिन उथप्पा और पांचवें नंबर पर 119 मीटर लंबे छक्के के साथ क्रिस गेल, युवराज सिंह और रॉस टेलर हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्के
साल खिलाड़ी टीम दूरी (मीटर में)
2008 एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपर किंग्स 125
2013 प्रवीण कुमार किंग्स इलेवन पंजाब 124
2011 एडम गिलक्रिस्ट किंग्स इलेवन पंजाब 122
2010 रॉबिन उथप्पा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 120
2013 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 119
2009 युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब 119
2008 रॉस टेलर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 119
2016 बेन कटिंग सनराइजर्स हैदराबाद 117
2013 गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स 117
2009 एमएस धोनी/फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स/रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 115
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन अब तक 70 मैचों में 1208 छक्के लग चुके हैं, जो पिछली किसी भी सीजन से ज्यादा हैं। वहीं, साल 2023 में 1124 छक्के लगे थे। वहीं, आईपीएल 2022 में 1062 छक्के लगे थे। यही तीन सत्र हैं जहां 1000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ। इसके अलावा 2018 में 872 छक्के लगे थे। बाकी अन्य सत्रों में कभी 800 से ज्यादा छक्के नहीं लगे। 

आईपीएल में किस सत्र में लगे कितने छक्के
सत्र कुल छक्के मैच
2008 622 59
2009 506 59
2010 585 60
2011 639 74
2012 731 76
2013 672 76
2014 714 60
2015 692 60
2016 638 60
2017 705 60
2018 872 60
2019 784 60
2020 734 60
2021 687 60
2022 1062 74
2023 1124 74
2024* 1208 70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें