राजकोट टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले गौतम गंभीर के ऊपर एक बार फिर खतरे की तलवार लटकने लगी है। 17 नबंबर से विशाखापट्टनम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए कर्नाटक के बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
'गंभीर' संकट में गौतम, फिर कटेगा टीम से पत्ता
2 of 6
केएल राहुल
- फोटो : getty
राहुल को टीम में शामिल किए जाने की मंगलवार को घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने कहा कि इंग्लैंड के साथ विशाखापट्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि राहुल अपनी मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह उबर गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
'गंभीर' संकट में गौतम, फिर कटेगा टीम से पत्ता
3 of 6
मोहाली में रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए गौतम गंभीर
गंभीर ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 28 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में केवल एक अर्धशतक लगा सके थे। पिछले दो टेस्ट की चार पारियों में वह 27 की औसत से 108 रन बनाए हैं।
'गंभीर' संकट में गौतम, फिर कटेगा टीम से पत्ता
4 of 6
गौतम गंभीर
- फोटो : Getty
लेकिन उड़ीसा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 147 रन की पारी खेलकर फॉर्म में होने का सुबूत वह दे चुके हैं। ऐसे में क्या विराट कोहली और अनिल कुंबले उन्हें विशाखापट्टम में अंतिम 11 में जगह देंगे इस पर संदेह है। ग्रेटर नोएडा में खेली गई दिलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करके गंभीर ने टेस्ट टीम में वापसी का दावा पेश किया था लेकिन उस प्रदर्शन को वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं दोहरा सके थे।
विज्ञापन
'गंभीर' संकट में गौतम, फिर कटेगा टीम से पत्ता
5 of 6
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
राहुल ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था जिसकी दो पारियों में 32 और 38 रन की पारी खेली थी। इसके बाद चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए। भले ही उनकी टीम में वापसी हो गई है। वह रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ अपनी फॉर्म और फिटनेस का सुबूत दे चुके हैं। पहली पारी में राहुल ने 76 और दूसरी पारी में 106 रन बनाए। इसलिए उनका दावा गौतम से ज्यादा मजबूत हो गया है।
यदि गंभीर को विशाखापट्टनम मौका मिलता है तो इस बार उन्हें अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। और यदि वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो विशाखापट्टनम टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट साबित होगा।