फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कीवी टीम ने किया ऐसा कमाल, जो कंगारू, अंग्रेज और अफ्रीकी भी न कर सके

Tue, 15 Nov 2016 07:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केन विलियम्सन
इस बार भारत दौरे पर आई कीवी टीम ने जो कारनामा किया है। वैसा पिछले तीन साल में भारत दौरे पर आई कोई मेहमान टीम नहीं कर पाई। कीवी टीम ने हर किसी को पीछे छोड़ दिया। 


 
विज्ञापन

भारत में कीवी टीम ने किया ऐसा कमाल, जो कंगारू, अंग्रेज और अफ्रीकी भी न कर सके

2 of 5
केन विलियमसन - फोटो : twitter
पिछले महीने भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज लोकप्रियता के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। पिछले तीन साल में खेली गई द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में से ये सीरीज टेलीविजन रेटिंग के लिहाज से सबसे लोकप्रिय रही। इस सीरीज के प्रसारक-स्टार स्पोर्ट्स ने यह जानकारी दी।

 
विज्ञापन

भारत में कीवी टीम ने किया ऐसा कमाल, जो कंगारू, अंग्रेज और अफ्रीकी भी न कर सके

3 of 5
केन विलियमसन - फोटो : twitter
इस सीरीज में भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा किया था। धर्मशाला वनडे में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज की विजयी शुरुआत की थी। इसके बाद दिल्ली में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर 1-1 की बराबरी कर ली। मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को विजय मिली तो रांची में खेले गए मैच में कीवी टीम को। ऐसे में रोमांचक उतार-चढ़ाव से भरी सीरीज में दर्शकों की रुचि बनी रही। 

 

भारत में कीवी टीम ने किया ऐसा कमाल, जो कंगारू, अंग्रेज और अफ्रीकी भी न कर सके

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेली गई इस सीरीज की टीआरपी दर 7,397 है, जो पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज की टीआरपी दर (6,153) की तुलना में कहीं अधिक है।स्टार स्पोर्ट्स ने इस टीआरपी दर को जानने के लिए एक अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें यह रिजल्ट निकला कि दर्शकों ने भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय सीरीज को काफी पसंद किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में कीवी टीम ने किया ऐसा कमाल, जो कंगारू, अंग्रेज और अफ्रीकी भी न कर सके

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
स्टार स्पोर्ट्स के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय सीरीज को पिछले तीन साल में खेली गई द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं में सबसे अधिक पसंद किया गया है और इससे यह साफ पता चलता है कि इस देश में क्रिकेट की गुणवत्ता से बढ़कर कुछ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें