इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई और मुंबई की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमें अब तक 3-3 बार खिताब जीत चुकी हैं और चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से मुकाबले में उतरेंगी।
हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई और रोहित की कप्तानी वाली मुंबई मैच जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।
दोनों ही टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें चेन्नई ने 12 और मुंबई ने 17 मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मुंबई बनाम चेन्नई
- फोटो : Social media
कब खेला जाएगा चेन्नई-मुंबई के बीच फाइनल मुकाबला?
चेन्नई-मुंबई के बीच फाइनल मुकाबला 12 मई (रविवार) को खेला जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
धोनी हार्दिक
- फोटो : file
कितने बजे होगा मैच?
भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
4 of 6
बुमराह रनआउट
- फोटो : social media
कहां होगा चेन्नई-मुंबई के बीच मैच?
हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
चेन्नई-मुंबई के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।