फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज ने 23 रनों से अफगानिस्तान को हराकर जीत के साथ ली वर्ल्ड कप से विदाई

Fri, 05 Jul 2019 09:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
West Indies Team - फोटो : social Media
विज्ञापन

अफगानिस्तान और विंडीज के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला खेला गया। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप का अपना आखिरी मुकाबला खेला। शाई होप के शानदार 77 रनों की पारी और ब्रेथवेट के 4 विकेट की बदौलत विंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रनों से हराकर वर्ल्ड कप का अपना सफर जीत के साथ खत्म किया। 

विज्ञापन


विंडीज के 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में कप्तान गुल्बदीन का विकेट गंवा दिया। हालांकि इकरम (83) और रहमत शाह (62) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन अंत में विंडीज ने बाजी मार ली। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान की टीम बिना कोई मैच जीते वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। 

अफगानिस्तान की तरफ से इकरम अली ने सवार्धिक 83 रन बनाए वहीं विंडीज की तरफ से कार्लोस ब्रेथवेट ने 4 और केमार रोच ने 3 विकेट लिए। 
 

अफगानिस्तान की पारी, इकरम-रहमत के अर्धशतक

इकरम अली - फोटो : social media

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। रोच ने ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान गुलबदीन को 5 रन के स्कोर पर लुईस के हाथों कैच करवाया।

पहला झटका लगने के बाद अफगानिस्तान की तरफ से तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे इकरम अली ने रहमत शाह के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान के लिए 133 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए।

हालांकि 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेथवेट ने रहमत शाह को आउट कर अफगानिस्तान को दूसरा बड़ा झटका दिया। ब्रेथवेट ने रहमत को गेल के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले रहमत ने 78 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

रहमत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नजीबुल्लाह जदरान ने इकरम अली के साथ मिलकर अफगानिस्तान की पारी को फिर से आगे बढ़ाया और 51 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की।  

अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे इकरम को गेल ने अपनी फिरकी में फंसाते हुए एलबीडब्ल्यू किया। 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर गेल ने 86 पर बल्लेबाजी कर रहे इकरम को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने होप, लुईस और पूरन के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य दिया।

विंडीज की तरफ से जहां शाई होप (77), इविन लुईस (58) और निकोलस पूरन (58) रन बनाए वहीं अफगानिस्तान की तरफ से दौलत जदरान ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। 

विंडीज की बल्लेबाजी, लगे तीन अर्धशतक

शाई होप - फोटो : social media

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छठे ओवर की तीसरी ही गेंद पर उसे गेल के रूप में बड़ा झटका लगा। दौलत जादरान की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में गेल ने विकेटकीपर इकरम अली को आसान सा कैच दे दिया और आउट हो गए। गेल ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 7 रन बनाए।

गेल के आउट होने के बाद होप और लुईस ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और विंडीज के दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस दौरान लुईस ने तेजी से रन बटोरते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने लुईस को अपनी फिरकी में फंसते हुए मोहम्मद नबी के हाथों 58 रन पर कैच आउट करवा दिया।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिमरॉन हेटमायर ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और होप के साथ मिलकर 65 रनों की साझेदारी की। अपने अर्धशतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हेटमायर को दौलत ने नूर अली जदरान के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले हेटमायर ने 31 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

वर्ल्ड कप - फोटो : social media

इस मैच के लिए दोनों टीमों में दो-दो बदलाव किए गए हैं। विंडीज में सुनील एम्ब्रिस और शनोन ग्रैबिएल की जगह एविन लुईस और केमार रोच को लिया गया है तो वहीं अफगानिस्तान में हामिद हसन और हशमतुल्लाह शाहिदी के स्थान पर सैयद शीरजाद और दौलत जादरान को मौका मिला है।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शेनॉन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, एविन लुईस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, सुनील अंबरिस, ओसाने थॉमस।

अफगानिस्तान : गुलबदीन नइब (कप्तान), सैयद शीरजाद, असगर अफगान, दौलत जादरान, हामिद हसन, हसमतउल्ला शाहिदी, हजरतउल्ला जजाई, मोहम्मद नबी, इकरम अली खील, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, समीउल्ला शिनवारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें