मार्की खिलाड़ियों की सूची में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं छह विदेशी नाम हैं। मार्की खिलाड़ियों में तीन भारतीय ऐसे हैं, जो आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे।
विज्ञापन
1 of 11
2022 मेगा ऑक्शन के मार्की खिलाड़ियों में चार भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें चार भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। मार्की खिलाड़ियों में तीन भारतीय ऐसे हैं, जो आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के तीन, ऑस्ट्रेलिया को दो और न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी था। मार्की खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा। वहीं वार्नर और अश्विन जैसे खिलाड़ियों को उम्मीद के अनुसार कीमत नहीं मिली है।
क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
यहां हम बता रहे हैं कि किन 10 खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में सबसे पहले बोली लगी...
विज्ञापन
1. शिखर धवन
2 of 11
शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
शिखर धवन को इस बार पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा। पिछली नीलामी में दिल्ली की टीम ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। धवन ने पिछले सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इस बार धवन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
2. मोहम्मद शमी
3 of 11
मोहम्मद शमी
- फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस की टीम ने 6.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। शमी को पंजाब ने 4.80 रुपये में खरीदा था। इस बार शमी को ज्यादा पैसे मिले हैं। शमी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैच में 19 विकेट झटके थे। शमी नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं और वो किसी भी समय विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से शमी को कई टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
3. श्रेयस अय्यर
4 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। साल 2020 में दिल्ली की टीम की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। वे पिछले सीजन के दूसरे हाफ में ही खेल सके थे और आठ मैचों में 175 रन बनाए थे। मार्की खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बोली श्रेयस अय्यर पर ही लगी। उन्हें बेस प्राइस से छह गुना ज्यादा कीमत मिली।
विज्ञापन
4. रविचंद्रन अश्विन
5 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : अमर उजाला
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके अश्विन पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य थे। अश्विन ने 13 मैच में सात विकेट लिए थे। अश्विन गेंद के अलावा बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं। साथ ही वह काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं। मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। अब अश्विन पहली बार राजस्थान की टीम के लिए खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
5. डेविड वॉर्नर
6 of 11
डेविड वार्नर
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर को एक बार फिर दिल्ली की टीम ने खरीदा है। हालांकि, वार्नर को उम्मीद के मुताबिक पैसे नहीं मिले। दिल्ली ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद से पहले वार्नर दिल्ली के लिए ही खेलते थे। अब वह फिर से अपनी पुरानी टीम के लिए खेलते दिखेंगे। वॉर्नर के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। उन्हें आठ मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 195 रन निकले थे। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। 2016 में उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद के चैंपियन बनाया था। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
6. फाफ डुप्लेसिस
7 of 11
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है। प्लेसिस अब विराट कोहली के साथ बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। डुप्लेसिस ने पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच में 633 रन बनाए थे। डुप्लेसिस आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वो अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग से भी मैच में फर्क डाल सकते हैं। स्पिन खेलने में भी उन्हें महारत हासिल है और टीम की जरूरत के हिसाब से वह टिककर भी खेल सकते हैं और बाद में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। प्लेसिस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
7. पैट कमिंस
8 of 11
पैट कमिंस
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर पैट कमिंस को खरीदा है। हालांकि, इस बार कमिंस को सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये मिले हैं। कमिंस को 2020 नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने पिछले सीजन के सात मैचों में नौ विकेट लिए थे। कमिंस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बने हैं और अपनी टीम के एशेज में जीत दिलाई है। वह गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें बेस प्राइस से तीन गुना ज्यादा कीमत मिली है।
8. क्विंटन डिकॉक
9 of 11
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को लखनऊ की टीम ने 6.25 करोड़ में खरीदा है। डिकॉक पिछले साल मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले सीजन के 11 मैचों में 297 रन बनाए थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है, लेकिन उनके ऊपर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगना तय है। उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है और अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी।
9. कगिसो रबाडा
10 of 11
कगिसो रबाडा
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब की टीम ने 9.25 करोड़ में खरीदा है। रबादा को उनके बेस प्राइस से चार गुना ज्यादा पैसा मिला है। वह पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और 15 मैच में 15 विकेट लिए थे। वह सुपर ओवर करने में महारत रखते हैं और दिल्ली को कई सुपर ओवर जिता चुके हैं। रबाडा नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। उनका बेस प्राइस दो करोड़ था।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आठ करोड़ की कीमत पर खरीदा है। बोल्ट को उनके बेस प्राइस से आठ गुना ज्यादा पैसा मिला है। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैच में 13 विकेट लिए थे। बोल्ट पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। इससे पहले बोल्ट ने जसप्रीत बुमराह के साथ बेहतरीन मिलकर बेहतरीन गेंदबाजी की थी। अह वह राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे।