फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: विश्व कप से पहले चोट बनी परेशानी; ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के तीन खिलाड़ी चोटिल, पाकिस्तान भी मुश्किल में

Thu, 21 Sep 2023 12:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की चोट ने कई टीमों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा परेशानी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ है। भारत के अक्षर पटेल भी चोटिल हैं, लेकिन वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
वनडे विश्व कप से पहले चोटिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत पांच अक्तूबर से होगी। भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की चोट सभी टीमों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हर टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो चोट से जूझ रहे हैं या पूरी तरह से फिट नहीं हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम भी मुश्किल में है। हालांकि, भारत के लिए अच्छी बात यह है कि लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हो चुके हैं। अक्षर पटेल चोटिल हैं, लेकिन वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी नहीं हैं। अक्षर की जगह अश्विन को विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है। यहां हम हर देश के चोटिल खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

हारिस रऊफ

2 of 13
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर-फोर मैच के पहले दिन मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। हालांकि, उनके विश्व कप तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नसीम शाह

3 of 13
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में खेलते हुए नसीम शाह के कंधे में चोट लग गई थी और अब उनके विश्व कप में भाग लेने की संभावना बहुत कम है।

वानिंदु हसरंगा

4 of 13
वानिंदु हसरंगा - फोटो : ICC
वानिंदु हसरंगा उन श्रीलंकाई खिलाड़ियों में से एक हैं जो चोट के कारण विश्व कप से लगभग बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

महेश तीक्ष्णा

5 of 13
महेश तीक्ष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर महेश तीक्ष्णा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगा बैठे थे। इसके कारण भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन

दुष्मंथा चमीरा

6 of 13
दुष्मंथा चमीरा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2023 में नहीं खेल पाए थे। विश्व कप में उनके खेलने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन

टिम साउदी

7 of 13
टिम साउदी - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए दाहिने अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। उनका विश्व कप खेलना संदिग्ध है।

केन विलियम्सन

8 of 13
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड का यह दिग्गज बल्लेबाज आईपीएल में चोट लगा बैठा था। अप्रैल से वह क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह कितने फिट हैं इसका अपडेट नहीं है।

स्टीव स्मिथ

9 of 13
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
स्टीव स्मिथ की कलाई में चोट है। वह पिछले एक महीने से अपनी बाईं कलाई को ठीक कर रहे हैं और उनके विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद है। स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कंगारू टीम में हैं।

ट्रेविस हेड

10 of 13
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर ट्रेविस हेड का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया जिससे उनका विश्व कप खेलना संदिग्ध है। लाबुशेन को उनकी जगह टीम में जगह मिल सकती है।

मिचेल स्टार्क

11 of 13
मिचेल स्टार्क ने बेन डकेट को आउट किया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को जुलाई में एशेज 2023 के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद से उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि, उन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कंगारू टीम में शामिल किया गया है।

एनरिक नॉर्त्जे

12 of 13
एनरिक नॉर्त्जे - फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि विश्व कप से पहले उनके फिट होने की संभावना है।
विज्ञापन

अक्षर पटेल

13 of 13
अक्षर पटेल प्रैक्टिस करते हुए - फोटो : BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल की कलाई और जांघ में चोट लग गई थी। विश्व कप में उनके खेलने पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें