फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: लिविंगस्टोन से लेकर टिम डेविड और डेवाल्ड ब्रेविस तक, इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सीजन के सबसे लंबे छक्के

Tue, 31 May 2022 03:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 का सबसे लंबा 117 मीटर का रहा, जो कि पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ने लगाया। वहीं, मुंबई के टिम डेविड इस मामले में दूसरे और डेवाल्ड ब्रेविस तीसरे स्थान पर रहे। 
 
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2022 के सबसे बड़े छक्के - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में दो नई टीमों के आने से लीग का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद की गई थी और हुआ भी ऐसा ही। दोनों नई टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं और गुजरात ने खिताब अपने नाम किया। इस सीजन छक्के लगने के सभी रिकॉर्ड टूट गए और आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी एक सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगे। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के लगाए और सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। खास बात यह रही कि इस बार सूची में वेस्टइंडीज के ताकतवर बल्लेबाजों का नाम नहीं है, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। यहां हम आईपीएल 2022 के सबसे लंबे छक्कों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

1. लियम लिविंगस्टोन

2 of 6
लियम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन के बल्ले से निकला। इसकी लंबाई 117 मीटर थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी की गेंद पर यह छक्का जड़ा था। 16वें ओवर में शमी की पहली गेंद, जो कि एक लेंथ बॉल थी, उस पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से 117 मीटर लंबा छक्का लगाया था। 117 मीटर के अलावा उन्होंने आईपीएल 2022 में 108 मीटर और 106 मीटर का छक्का भी लगाया।
विज्ञापन

2. टिम डेविड

3 of 6
टिम डेविड - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए यह सीजन भले ही कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन टिम डेविड ने अपनी बल्लेबाजी से आईपीएल में अलग छाप छोड़ी। उन्होंने विस्फोटक अंदाज में मुंबई के लिए कई मैच खत्म किए। अंत में मुंबई को मिली चुनिंदा जीत में भी उनका योगदान रहा। इस बीच उन्होंने आईपीएल 2022 का दूसरा सबसे बड़ा छक्का भी लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर 114 मीटर लंबा छक्का लगाया। 

3. डेवाल्ड ब्रेविस

4 of 6
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मध्यक्रम में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। हालांकि, अगले सीजन के लिए ब्रेविस ने मुंबई की उम्मीदें जगा दी हैं। उन्होंने इस सीजन का तीसरा सबसे बड़ा छक्का भी लगाया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ब्रेविस ने राहुल चाहर की गेंद पर 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
विज्ञापन

4. लियम लिविंगस्टोन

5 of 6
लियम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का चौथा सबसे बड़ा छक्का 108 मीटर का रहा। पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन ने चेन्नई के खिलाफ यह छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और पांच चौके निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. निकोलस पूरन

6 of 6
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाई। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए भी यह सीजन बहुत ही साधारण रहा, लेकिन इस सीजन का पांचवां सबसे बड़ा छक्का भी उनके बल्ले से ही निकला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर उन्होंने 108 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें