जहीर खान
- फोटो : social media
बिशप ने कहा कि मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण को एकजुट करने के कोहली के जुनून ने उस बुनियाद को मजबूत करना आसान कर दिया जिसे कपिल ने रखा था। उन्होंने कहा, ‘याद रखिए कि गेंदबाजों का यह समूह अभी तैयार नहीं हुआ है। इसकी बुनियाद पहले ही रखी जा चुकी थी। अगर आप कपिल देव के युग में जाओ, इसके बाद जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, मुनाफ पटेल, एस श्रीसंत। अब इसे उस कप्तान के साथ मजबूती मिल रही है जो उन पर भरोसा करता है।