फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में 6 गेंदों पर लगाए थे 6 छक्के, अब IPL में बनना चाहता है विराट सेना का कोच

Mon, 06 May 2019 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी कोच - फोटो : अमर उजाला
इंडियन टी-20 लीग में अब प्लेऑफ मैचों का दौर शुरू हो जाएगा। शनिवार को बैंगलोर ने भी अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला खेला। हर बार की तरह इस बार भी विराट सेना के लिए यह सीजन सही नहीं रहा और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।
 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही और विराट की बैंगलोर ने शुरुआत के अपने सभी 6 मैचों में हारकर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हालांकि ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में विराट सेना ने घरेलू मैदान में जीत के साथ विदाई ली। उन्होंने हैदराबाद की टीम को हराया। बैंगलोर ने इस सीजन में 14 मैच खेले जिसमें 5 मैच में जीत दर्ज की वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। बैंगलोर 11 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।
विज्ञापन

3 of 6
हर्शेल गिब्स
बावजूद इसके दिग्गज खिलाड़ी ने बैंगलोर का कोच बनने की इच्छा जताई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने खुद को बैंगलोर का कोच बनने के लिए उपलब्ध बताया है।

4 of 6
विराट कोहली
बैंगलोर ने सीजन के आखिरी मैच में हैदराबाद को चार विकेट से हराया था। इसी जीत के बाद बैंगलोर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा है कि हम आपके (फैंस) बिना कुछ भी नहीं हैं। इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हर्शल गिब्स ने टीम का कोच बनने की इच्छा व्यक्त की। हालांकि, बाद में हर्शल गिब्स ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
 



गिब्स का डिलीट किया हुआ ट्वीट

विज्ञापन

5 of 6
गैरी कर्स्टन - फोटो : file
बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कोच और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गैरी कर्स्टन मौजूदा समय में बैंगलोर के प्रमुख कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gibbs 175
वहीं हर्शल गिब्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 14500 के करीब रन बनाए हैं। इस दौरान गिब्स ने 35 शतक भी जड़े हैं। हर्शल गिब्स को उनकी 175 रन की पारी के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता था। गिब्स के नाम वर्ल्ड कप में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है जो इन्होने 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ जड़े थे।

गिब्स IPL में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से भी खेल चुके हैं और चैंपियन टीम का भी हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें