लांस क्लूजनर
क्लूजनर का मानना है कि पांड्या टीम इंडिया में संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा, 'पांड्या एक ऑलराउंडर हैं, जो गेंद व बल्ले दोनों से उम्दा योगदान देते आए हैं। वो काफी प्रतिभाशाली है, जिन्होंने टीम इंडिया को संतुलित किया है। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पांड्या ने कप्तान विराट कोहली को टीम संयोजन बेहतर बनाने के लिए कई विकल्प दिए हैं।'