फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: नंबर-1 से है लाला अमरनाथ का बेहद खास कनेक्शन

Mon, 11 Sep 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
लाला अमरनाथ - फोटो : ESPN
भारत के सबसे पहले क्रिकेट सुपरस्टार्स में से एक लाला अमरनाथ की आज 106वीं जयंती है। लाला अमरनाथ का असली नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज है। 11 सितंबर 1911 को पंजाब के कपूरथला में जन्में अमरनाथ ने भारत के लिए 24 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24।38 की औसत से 878 रन बनाए। इस दौरान अमरनाथ ने एक शतक और चार अर्धशतक जमाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 45 विकेट चटकाए। बहरहाल, क्रिकेट के तीनों विभागों (बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग) में माहिर लाला अमरनाथ का नंबर-1 से बेहद खास कनेक्शन है। आईए आपको बताते हैं कि नंबर-1 और लाला अमरनाथ का क्या स्पेशल कनेक्शन है। 
विज्ञापन

डॉन ब्रैडमैन को हिट विकेट आउट करने वाले एकमात्र क्रिकेटर

2 of 6
डॉन ब्रैडमैन
लाला अमरनाथ ने अपने टेस्ट करियर में 45 विकेट लिए हैं। वो एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने विश्व और ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को हिट विकेट आउट किया है। 1947 में पहले टेस्ट में ब्रैडमैन 336 गेंदों में 185 रन बनाकर खेल रहे थे, तब वो मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाले अमरनाथ की गेंद पर हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौटे। ब्रैडमैन इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 बार आउट हुए, लेकिन सिर्फ एक बार ही हिट विकेट आउट हुए।
विज्ञापन

आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान

3 of 6
लाला अमरनाथ - फोटो : quint
लाला अमरनाथ को आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान बनने का दर्जा प्राप्त है। भारत की तरफ से कप्तानी करने वाले पहले तीन क्रिकेटर्स सीके नायडू, विजानाग्राम के महाराजकुमार और इफ्तिखार अली खान पटौदी रहे हैं। मगर भारत के आजाद होने के बाद पहली सीरीज में टीम की कप्तानी लाला अमरनाथ ने ही की थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में टीम की अगुवाई की थी। अमरनाथ ने कुल 15 मैचों की भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 2 जीत, 7 ड्रॉ और 6 हार का आंकड़ा बना।

अमरनाथ की कप्तानी में भारत ने पहली बार टेस्ट सीरीज जीती

4 of 6
लाला अमरनाथ
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1952 में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। लाला अमरनाथ की कप्तानी में भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में सीरीज खेलने से पहले भारत ने 8 सीरीज खेली थी, जिसमें से उसे 7 में शिकस्त झेलना पड़ी थी। बहरहाल, अमरनाथ के नेतृत्व में भारत ने पहला और तीसरा टेस्ट जीता जबकि आखिर दो ड्रॉ कराए। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

टेस्ट शतक लगाने वाले नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

5 of 6
लाला अमरनाथ - फोटो : quint
लाला अमरनाथ ने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जमाया था। वो टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज थे। इसमें वो गजब हिट हुए थे। भारत का पहला टेस्ट अपने घर में था। यह टेस्ट बॉम्बे के जेंटील ओल्ड जिमखाना ग्राउंड पर खेला जा रहा था। लाला ने निकोल्स और क्लार्क जैसे घातक गेंदबाजों के सामने विश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 117 मिनट में शतक ठोंक दिया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 185 मिनटों में 21 चौको की मदद से 118 रन बनाए थे। भारत यह टेस्ट हार गया, लेकिन लाला की जमकर तारीफ हुई। उन्हें लोगों ने बधाई दी, उपहार दिए और महिला ने अपनी ज्वेलरी दी। भारत को उसका पहला सुपरस्टार मिल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

6 of 6
लाला अमरनाथ
लाला अमरनाथ न सिर्फ टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं बल्कि अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भी वो भारत के पहले ही बल्लेबाज हैं। लाला अमरनाथ ने 1933 में 15-18 दिसंबर तक चले इस मुकाबले में दूसरी पारी में तीसरे क्रम पर उतरकर 118 रन बनाए थे। इस टेस्ट में भारत की तरफ से अमरनाथ सहित कुल 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। अमरनाथ के अलावा लक्ष्मीदास जय, विजय मर्चेंट, लाधा रामजी और रुस्तमजी जमशेदजी ने भी अपना पहला टेस्ट खेला, लेकिन कोई प्रभाव नहीं छोड़ सका। इंग्लैंड की तरफ से भी दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें