भारत के शीर्ष कारोबारियों में शामिल नेस वाडिया को मार्च महीने में जापान में ड्रग्स रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के होकिडो रेडियो स्टेशन पर नेस वाडिया को हिरासत में लिए जाने संबंधी रिपोर्ट प्रसारित हुई, जिसके मुताबिक उन्हें 25 ग्राम ड्रग्स स्मगल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नेस के पास जितना ड्रग्स बरामद हुआ है, उसकी कीमत डेढ़ लाख जापानी येन बताई जा रही है। जापान की पुलिस के मुताबिक वाडिया को न्यू चितोसे एयरपोर्ट से तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया।