फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

Wed, 06 Jul 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
अनिल कुंबले को 1 साल के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। अपने करीब 20 साल के करियर में कुंबले भारत के सबसे सफल स्पिनर के रूप में उभरे। मगर अब उनकी जिम्मादारियां बदल गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

2 of 10
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
हालांकि यह तो सभी जानते हैं कि टीम इंडिया के कोच का ‘निकनेम’ जंबो है। उनके सभी साथी खिलाड़ी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, मगर कुंबले कुछ दिन बाद टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

3 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
मगर क्या आप जानते हैं कि उन्हें ‘जंबो’ नाम किसने दिया? मंगलवार को ट्विटर पर सवालों का जवाब देते हुए एक क्रिकेट क्रिकेट फैन ने टीम के नए कोच अनिल कुंबले से यह सवाल कर लिया। इसका जवाब कुंबले ने 30 सेकंड के वीडियो में दिया।

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

4 of 10
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
क्रिकेट फैन निमिश नंदुरकर ने कुंबले से पूछा कि उनके नाम ‘जंबो’ के पीछे की क्या कहानी है? उन्हें यह मजेदार नाम किसने दिया?
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

5 of 10
टीम इंडिया - फोटो : Facebook
इसके जवाब में कुंबले ने कहा कि उन्हें यह नाम नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया। ईरानी ट्राफी के एक मैच के दौरान वो शेष भारत के खिलाफ कोटला में खेल रहे थे। उनकी एक बॉल तेज़ी से उछलकर निकली। इस पर सिद्धू ने कहा ‘जंबो जेट’
  .@imNim_Vk #AskTheCoach pic.twitter.com/NoUIDFBUYd — BCCI (@BCCI) 5 July 2016
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

6 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : PTI
इसके बाद ‘जेट’ छूट गया और पूरी टीम उन्हें जंबो कह कर बुलाने लगी। 2006 में कुंबले के ‘जंबो’ प्रदर्शन के कारण ही टीम ने वेस्टइंडीज को 2006 में हराया था।
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

7 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : PTI
सतीश चवाण नाम के एक और क्रिकेट प्रेमी ने उनसे पूछा कि क्या कुंबले क्लास बंक करके क्रिकेट खेलने जाते थे?

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

8 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : PTI
सवाल का जवाब देते हुए कुंबले ने कहा कि वो क्लास बंक नहीं करते थे। जब मैच नहीं होता था, तब वो क्लास में रहते थे और इसके चलते उनके साथी उनसे चिढ़ते थे। हालांकि क्रिकेट के कारण वो बहुत कम क्लास ही ले पाते थे।
  .@Satish1238 #AskTheCoach pic.twitter.com/ne7GGGMHGG — BCCI (@BCCI) 5 July 2016

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

9 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : PTI
इसके बाद एक फैन अशोक राघवन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोच अनिल कुंबले का फोटोग्राफर रूप भी ड्रेसिंग रूम में देखने को मिलेगा। अनिल कुंबले को फोटोग्राफी का शौक है।
विज्ञापन

कुंबले ने बताया किसने दिया उन्हें ‘जंबो’ नाम

10 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : PTI
इसके जवाब में कुंबले ने कहा कि जरूर मिलेंगे। टीम इंडिया मैच के दौरान और बीच पर खींची जाने वाली तस्वीरें फैंस को देखने को मिलेंगी। जीत की तस्वीरे ज्यादा बेहतर होंगी।
  .@AshokRaghavan #AskTheCoach pic.twitter.com/cQgYdHuhE3 — BCCI (@BCCI) 5 July 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें