फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब कुलदीप ने चहल से कहा, आप नहीं रहते तो कुछ कमी खलती है

Thu, 24 Jan 2019 06:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप और चहल
तेज गेंदबाजों की तरह स्पिनर को भी अदद जोड़ीदार की कमी खलती है इसलिए जब युजवेंद्र चहल भारत के सीमित ओवरों के मैचों के दौरान गेंदबाजी नहीं करते तो कुलदीप यादव को उनकी कमी खलती है। 
विज्ञापन

2 of 5
चहल और कुलदीप - फोटो : File
दोनों कलाई के स्पिनरों ने अभी तक 36-36 वनडे खेले हैं और दोनों 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में भारत के अभियान में अहम साबित होंगे। हाल के समय में भारत ने एक बार फिर एक कलाई के और एक अंगुली के स्पिनर को उतारकर प्रयोग किया लेकिन रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों को परेशानी में डालने में असफल रहे जिससे ध्यान फिर चाइनामैन-पारपंरिक लेग स्पिन जोड़ी पर आ गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
कुलदीप ने 'बीसीसीआई डॉट टीवी' पर मनोरंजन के लिए किए गए साक्षात्कार में चहल से कहा, 'जब आप नहीं खेलते तो मुझे बहुत चीजों में आपकी कमी खलती है।' कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत के दौरान चार विकेट हासिल किए। 

4 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
उन्होंने कहा, 'हम एक दूसरे की गेंदबाजी समझते हैं और पिच भी। हमेशा ऐसा नहीं होता कि हम एक साथ गेंदबाजी करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप पहले गेंदबाजी करते हो और फिर मैं गेंदबाजी करता हूं लेकिन हम कई बार बात करते हैं कि पिच कैसे बर्ताव कर रही है और बल्लेबाज कैसे खेल रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों ने छह विकेट चटकाए थे, उन्होंने कहा, 'हम एक जैसी वैरिएशन करते हैं लेकिन इससे बल्लेबाज भ्रमित हो जाता है (जो कुछ और सोच रहा होता है)। हमें दक्षिण अफ्रीका में काफी विकेट मिले, हमने भारत में कुछ विकेट हासिल किये और अब हमें न्यूजीलैंड में विकेट मिल रहे हैं।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें