फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्डधारी कुलदीप यादव बोले, वो स्पिनर ही नहीं, जो यह बारिकियां नहीं जानता हो

Wed, 04 Jul 2018 07:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में उसकी सरजमीं पर वो कमाल कर दिखाया, जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने स्पिनरों को लेकर बड़ी बात कही है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहाः



 
विज्ञापन

2 of 6
कुलदीप यादव
दरअसल, टीम इंडिया ने गत मंगलवार को केएल राहुल (101*) और कुलदीप यादव (5 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव
इस मुकाबल में 23 साल के इस युवा गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेलना उनके लिए एक सपना था और पहले ही मुकाबले में उन्होंने इतिहास रच दिया। कुलदीप यादव टी-20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले विश्व के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर बने। 
 

4 of 6
KULDEEP YADAV
इसके अलावा कुलदीप टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं। चहल ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में 24 रन देकर पांच विकेट झटके थे। चाइनामैन गेंदबाज ने 24 रन देकर पांच विकेट झटके। 
विज्ञापन

5 of 6
कुलदीप यादव
मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान चाइनामैंन गेंदबाज ने कहा, 'आप तभी स्पिनर हो जब आप स्पिन बॉल फेंकते हो। यदि स्पिन गेंदबाज का बॉल टर्न और ड्रिफ्ट नहीं करता है तो वह स्पिन गेंदबाज स्पिनर नहीं हैं। यदि स्पिनर टी-20 मैच में 4-5 विकेट लेता है तो इससे टीम का लाभ होता है। जो मैंने अपने बचपन में सीखा है उसका उपयोग मैं हमेशा मैच में करने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव
कुलदीप ने अपने समय को याद करते हुए कहा कि, 'जब मैं क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मेरे कोच कपिल पांडे ने मुझसे वैसे गेंदबाजी करने के लिए कहते थे, जिसपर बल्लेबाज छक्के मार सके। मैं उसी चीज का प्रैक्टिस किया करता था, जिससे जान सके कि वास्तव में यह कैसे होता है। यही चीज मैनें उस समय सीखा, जो आज मेरे लिए कारगर साबित होती है और हां कभी गेंदबाजी के दौरान दबाव महसूस नहीं करना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें