फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला मैच खेल रहे कुलदीप ने कहा, बेहतर टेस्ट गेंदबाज बनने में अभी लगेगा वक्त

Sat, 05 Jan 2019 04:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला मैच खेल रहे टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में गेबादजी को लेकर बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहाः
विज्ञापन

2 of 5
kuldeep yadav
24 वर्षीय कुलदीप ने शनिवार को कहा कि टेस्ट गेंदबाज के रूप में खुद को और ज्यादा निखारने की जरूरत है और इसमें अभी वक्त लगेगा।' बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 71 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kuldeep yadav
दरअसल, मैच के बाद शनिवार को बातचीत में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा, 'मैं बेहद ईमांदारी के साथ कहना चाहूंगा कि मैंने अपनी गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया। मैं इस सीरीज की पहली मैंच खेल रहा हूं। इसलिए थोड़ा नर्वस था।'
 

4 of 5
kuldeep yadav - फोटो : file photo
कुलदीप ने आगे कहा, 'मैंने काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में मुझे और ज्यादा सीखने की जरूरत है और शायद इसमें मुझे और अधिक समय देने की आवश्यकता है। लाल गेंद से आप जितना ज्यादा खेलेंगे उतना ही आप अपनी गेंदबाजी को निखार पाएंगे।' बता दें कि इससे पहले कुलदीप ने अपना पहला ओवरसीज मैट लॉर्ड्स मे खेला था। कुलदीप ने कुल 6 टेस्ट मैचों के 10 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india - फोटो : File photo
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण रद्द कर दिया गया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। इसके पहले टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें