फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णाप्पा गौतम फिर साबित हुए RR के 'सुपरमैन', जीत को आसान बना बटलर को दिया हीरो बनने का मौका

Sat, 12 May 2018 11:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Krishnappa Gowtham
जोस बटलर (95*) की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
jos buttler
ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर की तारीफ हर जगह हो रही है, लेकिन टीम की इस जीत में घातक ऑलराउंडर कृष्णाप्पा गौतम का योगदान भी कुछ कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Krishnappa Gowtham
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इस मैच में युवा कृष्णाप्पा गौतम ने चार गेंदों में 13 रन की पारी खेल मैच का रुख बदल दिया। इससे पहले राजस्थान के लिए जीत काफी मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन गौतम की धमाकेदार पारी से मानो टीम ने मैच में जबर्दस्त वापसी कर ली थी।

4 of 5
Jos Buttler
इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए बटलर शुरू से ही आक्रामक खेल दिखा रहे थे। हालांकि क्रीज पर बटलर का शुरू से किसी को ज्यादा देर तक साथ नहीं मिल सका। स्टुअर्ट बिन्नी के आउट होने के बाद गौतम क्रीज पर आए और ताबड़तोड़ 13 रन बनाकर अपना काम कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
के गौतम - फोटो : ipl
इस पारी में गौतम ने दो बेहतरीन छक्के जड़कर टीम की जीत के लिए रास्ता आसान कर दिया। आखिरी ओवर में राजस्थान को 12 रनों की दरकार थी और बटलर क्रीज पर थे। बटलर ने जरूरी रनों को पांच गेंदों में हासिल कर राजस्थान को अहम जीत दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें