कोलकाता नाइटराइडर्स का मुंबई के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है। अगर सभी 11 सीजन की बात की जाए तो मुंबई ने 21 में से 17 मैचों में कोलकाता को हराया है। यह किसी आईपीएल टीम का खास प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बेहतर प्रदर्शन है। केकेआर का बुधवार को उसी मुंबई इंडियंस से मुकाबला है। प्लेऑफ की रेस के लिए चल रहे घमासान के लिए दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है। ऐसे में यह मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।
दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला छह मई को मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था और तब केकेआर को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। यह उसकी मुंबई के खिलाफ लगातार सातवीं हार थी। इससे पहले केकेआर ने मुंबई को 8 अप्रैल 2015 को हराया था।
विज्ञापन
2 of 5
केकेआर
केकेआर को अगर अतीत पर जीत पानी है तो सुनील नारायण को बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। पिछले मैच में नारायण ने निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी लेकिन 182 रन का पीछा कर रही टीम को इससे मदद नहीं मिली थी। संकेत यही है कि नारायण फिर से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे। नारायण के साथ एक और मजबूत पक्ष यह है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को वह छह बार आउट कर चुके हैं लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 5
kkr wicket
खासतौर से तेज गेंदबाजों से जो इस सीजन में उम्मीदों पर ज्यादा खरे नहीं उतरे हैं। चाहे अनुभवी मिचेल जानसन हों या टॉम कुरन दोनों ही खर्चीले साबित हुए हैं। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के चलते पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी उंगली की चोट के कारण बाहर बैठे हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा उतरे थे। अब यह देखना बाकी है कि मुंबई के खिलाफ शिवम मावी फिट हो पाते हैं या नहीं। उथप्पा के दस मैचों में पहली अर्द्धशतकीय पारी से केकेआर के मध्यक्रम को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे कप्तान दिनेश कार्तिक फिर बल्ले से बेहतर करना चाहेंगे।
4 of 5
hardik pandya
मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर निगाह
आईपीएल की सर्वाधिक सफल टीम मुंबई ने सही समय पर फिर से लय पा ली है। ऐसा लग रहा है कि टीम 2015 की अपनी सफलता दोहराने की ओर है जब टीम ने अपने अंतिम आठ में से सात मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया था। मुंबई के हार्दिक पांड्या ने नौ मैचों में 14 विकेट लिए हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में केकेआर के लिए चुनौती होंगे।
तेज गेंदबाज बेन कटिंग काफी महंगे रहे थे पिछले मैच में रॉबिन उथप्पा ने उन पर लगातार चार चौके लगाए थे। उनकी जगह बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान बेहतर विकल्प हो सकते हैं। राउंड रोबिन लीग में दोनों टीमों के चार मैच बचे हैं। केकेआर ने पांच मैच जीते हैं जोकि मुंबई से एक जीत ज्यादा है। एक और हार से दोनों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा।