फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: KKR होगी सबसे धांसू टीम! अगर इन 5 खिलाड़ियों पर लगाती है दांव

Sat, 01 Dec 2018 02:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kkr
आईपीएल के पहले सीजन को छोड़ दें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन हर बार लगभग शानदार ही रहा है। पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने यंग ब्लड पर जमकर दांव खेला था और टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

किसे आजमाएंगे कप्तान कोहली? वो चार खिलाड़ी जो ले सकते हैं चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह

हालांकि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी ने केकेआर का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। फिलहाल केकेआर की फ्रैंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपना खेमा मजबूत करने में जुट गई है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार कुछ बड़े नाम इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

जयदेव उनाडकट

2 of 6
jayedev unadkat
साल 2017 में पुणे सुपरजाइंट्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले जयदेव उनाडकट पर राजस्थान रॉयल्स ने मोटी रकम खर्च की थी। राजस्थान ने इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल सीजन-12 में जयदेव केकेआर की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

 
विज्ञापन

शिमरोन हेटमायर

3 of 6
शिमरोन हेटमायर
भारत के खिलाफ हालिया दौरे पर आए कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने भी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। वन-डे सीरीज में इस बल्लेबाज के हैरतंगेज प्रदर्शन ने केकेआर को उन पर नजरें जमाए रखने पर मजबूर कर दिया है।
 

क्रिस वोक्स

4 of 6
chris woakes
साल 2017 में केकेआर की टीम में नजर आए इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स को पिछले सीजन में आरसीबी ने 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब केकेआर की फ्रेंचाइजी इस गेंदबाज को फिर से अपने गुट में शामिल करने का मन बना रही है। वोक्स ने 2017 में केकेआर के लिए 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल

5 of 6
maxwell catch
केकेआर के पास क्रिस लिन रूप में एक ऐसा धाकड़ बल्लेबाज है जो टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने का दम रखता है। हालांकि कई मैचों में उनके बाहर बैठने की वजह से टीम हल्की पड़ रही थी। ऐसे में केकेआर ग्लेन मैक्सवेल के रूप में एक सॉलिड बैकअप तैयार कर सकती है। इसके अलावा मैक्सवेल टीम के स्पिन डिपार्टमेंट को भी मजबूत बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लियाम प्लंकेट

6 of 6
लियाम प्लंकेट - फोटो : ipl
पिछले सीजन में केकेआर को एक अच्छे ओवरसीज गेंदबाज की कमी खली थी। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से मोर्चा संभालने वाले इंग्लिश गेंदबाज लियाम प्लंकेट सीजन-12 में केकेआर की इस कमी को पूरा सकते हैं। प्लंकेट मिडल ओवर्स में विकेट निकालने में काफी माहिर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें