कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कोच चंद्रकांत पंडित और बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ वह पंडालों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'धुनुची नाच' भी किया। यह ढाक की थाप पर किया जाने वाला एक नृत्य है।
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और टीम में वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। इन सबके बीच वह भक्ति से दूर नहीं हुए हैं। देश में नवरात्रि का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के दौरान कोलकाता के पंडालों को देखने की इच्छा सबकी होती है। वेंकटेश अय्यर भी इससे अलग नहीं है। वह इन दिनों कोलकाता में हैं।
विज्ञापन
2 of 5
धुनुची डांस करते वेंकटेश अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कोच चंद्रकांत पंडित और बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ वह पंडालों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'धुनुची नाच' भी किया। यह ढाक की थाप पर किया जाने वाला एक नृत्य है।
विज्ञापन
3 of 5
वेंकटेश अय्यर, चंद्रकांत पंडित और रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालु यह नृत्य करते हैं। इस दौरान मिट्टी से बनी धुनुची में नारियल की भूसी, हवन सामग्री और कपूर रखकर जलाया जाता है। भक्त हाथ में रखकर या दांत में फंसाकर ढाक की ताल पर यह नृत्य करते हैं।
4 of 5
वेंकटेश अय्यर, चंद्रकांत पंडित और रिंकू सिंह के साथ अन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश ने 'धुनुची नाच' किया। उनके नृत्य को देखकर सभी हैरान रह गए। वेंकटेश एक प्रोफेसनर डांसर की तरह 'धुनुची नाच' कर रहे थे। रिंकू सिंह और चंद्रकांत पंडित ने इस दौरान पूजा का आनंद लिया। चंद्रकांत पंडित हाल ही में कोलकाता के कोच बनाए गए हैं। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में मध्य प्रदेश को चैंपियन बनाया था।
सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों कोलकाता में हैं। वह लगातार पंडालों से फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। गांगुली का एक नया फोटो सामने आया है जिसमें वह भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के साथ दिखाई दे रहे हैं। झूलन ने इसी पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।