फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI पर भड़के विराट कोहली, व्यस्त कार्यक्रम को लेकर लगाई लताड़

Fri, 24 Nov 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि टीम प्रबंधन के पास कोई विकल्प नहीं है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उसे तेज और उछाल भरी पिचों की जरुरत है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले उसके पास तैयारी करने का बहुत कम समय बचेगा।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कप्तान ने एक बार फिर व्यस्त कार्यक्रम के बारे में बात की, जिसकी वजह से तैयारियों में कमी आ रही है। यह पूछने पर कि उन्होंने उछाल भरी पिचों की मांग की है तो कप्तान कोहली ने तुरंत जवाब दिया, 'हां क्योंकि इस सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले हमारे पास केवल दो दिन का समय बचेगा। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है, लेकिन खेल की परिस्थिति को समझने की कोशिश करके यह देखेंगे कि आगे क्या आएगा।'
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
कोहली ने आगे कहा, 'अगर हमारे पास एक महीने का समय होता तो निश्चित ही तैयारी करने का पर्याप्त समय होता, लेकिन हमारा कार्यक्रम व्यस्त है और इसी को ध्यान में रखते हुए हम जो कर सकते हैं वो करेंगे।' टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 24 दिसंबर को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ खत्म होगी। इसके बाद वो 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हो जाएगी।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : bcci
श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट से पहले बातचीत करते हुए कोहली ने कहा, 'समय की कमी है, इसलिए मुझे लगता है कि भविष्य में हमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि इस तरह की जल्दबाजी न हो। विदेश में खेलने के लिए पर्याप्त तैयारी की जरुरत होती है।'
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : pti
उन्होंने आगे कहा, 'सभी लोग टेस्ट मैच के नतीजों से ध्यान देना शुरू कर देते हैं। यह साफ खेल होना चाहिए, जहां हमें तैयारी करने का समय मिले और आलोचनाओं को दूर कर सके। इसलिए हमारे पास अपने आप को चुनौती देने का खूब मौका है ताकि अपने आप को चुनौती देने के लिए तैयार रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : ANI
कप्तान कोहली ने साथ ही रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के विदेशी दौरे पर अंतिम एकादश में जगह पक्की होने की गारंटी नहीं दी है। हो सकता है कि वो एक ही स्पिनर के साथ मैदान संभाले। उन्होंने कहा, 'मैं गारंटी नहीं दे सकता कि विदेश में दो स्पिनरों के साथ मैदान संभालूं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें टीम संयोजन पर ध्यान देना होता है। यह सही है कि दोनों ही स्पिनर्स बल्लेबाजी में भी बेहतर हैं और इसलिए टेस्ट टीम में पहले जगह पाने के दावेदार है, लेकिन हम विरोधी पर हावी रहना चाहते हैं और इसी को देखते हुए अपना फैसला लेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें