फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉफी विद करण' के बाद केएल राहुल के निशाने पर आए पांड्या, बरसाए ताबड़तोड़ छक्के

विज्ञापन
1 of 5
kl rahul and pandya
किरोन पोलार्ड (83) की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को जीत का 'चौका' लगाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 7 विकेट खोकर यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल में जोरदार टक्कर देखने को मिली।
 
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
कॉफी विद करण में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले दोनों ही खिलाड़ियों में पहली बार ऐसा घमासान देखने को मिला। हालांकि इस भिड़ंत में केएल राहुल पूरी तरह पांड्या पर हावी नजर आए। राहुल ने मैच के 19वें ओवर में पांड्या को बुरी तरह धोया।
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल
उन्होंने पारी के 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या का स्वागत छक्के से किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका लगाया, जबकि अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगा डाले। इस दौरान हार्दिक पंड्या के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। हार्दिक के इस ओवर में कुल 25 रन बने। 

4 of 5
kl rahul
इतना ही नहीं, राहुल ने सिर्फ 64 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपने इंडियन टी-20 लीग करियर का पहला शतक भी पूरा किया।

देखें वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pandya kl rahul
गौरतलब है कि कॉफी विद करण में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने के चलते राहुल-पांड्या बोर्ड की कर्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुकाबले से पहले ही केएल राहुल बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन के सामने पेश हुए थे। इससे पहले मंगलवार को पांड्या ने भी डीके जैन के सामने अपना पक्ष रखा था।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें