फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केएल राहुल बदलेंगे क्रिकेट का ट्रेंड, इमोशनल होते हुए किया खुलासा

Thu, 17 May 2018 07:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kl rahul
क्रिकेट वाकई अनिश्चितताओं का खेल है इसका ताजा तरीन उदाहरण आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में देखने को मिला। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को तीन रन से मात दी। आईपीएल के 11वें सीजन का यह रोमांचक मैच तो मुंबई ने जीता लेकिन फैंस का दिल पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल जीत लिए। आइये जानते हैं कि मैच के बाद राहुल ने क्या कहाः
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल
दरअसल, इस रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 60 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। किंग्स इलेवन पंजाब की इस हार से केएल राहुल काफी इमोशनल हो गए और उनके रोने तक नौबत आ गई।
विज्ञापन

3 of 7
hardik pandya and kl rahul
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान केएल राहुल ने कहा कि वह फुटबॉल की परंपरा को क्रिकेट में लाना चाहते है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमने यह फुटबॉल में काफी देखा है। हार्दिक और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे जर्सी इकट्ठा करना पसंद है। जर्सी बदलने की परंपरा को क्रिकेट में भी लाना अच्छा होगा।'

4 of 7
केएल राहुल
26 साल के इस सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, 'जर्सी बदलने के लिए मैंने और हार्दिक ने पहले बात नहीं की थी। जैसा कि हम अब बात कर रहे थे, हार्दिक ने कहा कि मुझे अपनी जर्सी दे दो और इसलिए हमने जर्सी को आपस में बदल लिया।'
विज्ञापन

5 of 7
KL Rahul
दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल ने कहा कि जब वह और हार्दिक फिल्ड पर आए तो दोनों एक दूसरे को जीतना चाहते थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों मे अपने जर्सी का आदान-प्रदान किया। इस दौरान राहुल ने कहा, 'यह आईपीएल की सुंदरता है। हम वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं, हम आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और हम सभी इस खिताब को जीतना चाहते हैं। भले ही हम 300 दिन देश के लिए साथ क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन इन दो महीनों में जब हम आईपीएल खेलते हैं, तो हम मैदान पर कोई दोस्ती नहीं करते हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
केएल राहुल - फोटो : ipl
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब की यह लगातार चौथी हार थी, जबकि ओपनर राहुल ने पिछले चार मैचों में यह उनकी तीसरी फिफ्टी है। बल्लेबाजी को लेकर राहुल ने कहा, 'पहले हाफ तक का खेल ठीक था, जब मैं 50-60के स्कोर पर था लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थोड़ा स्ट्रगल जरूर कर रहे थे। इसलिए ओपनर होने के लिहाज से मैं अधिर उत्तरदायित्व लेने की कोशिश की और मैं सोचा कि यदि मैं 20 ओवर तक टिके रहूं तो लक्ष्य के करीब पहुंच सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kl rahul
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच अपने हाथ से गंवा दी।

देखें वीडियोः-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें